{"_id":"6a4a8ea1f8265e9f670189f0","slug":"google-maps-gave-wrong-directions-car-plunged-into-a-canal-amidst-heavy-rain-and-darkness-etawah-news-c-216-1-etw1005-145530-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: गूगल मैप ने गलत बताया रास्ता तेज बारिश और अंधेरे में बंबा में गिरी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: गूगल मैप ने गलत बताया रास्ता तेज बारिश और अंधेरे में बंबा में गिरी कार
विज्ञापन
जसवंतनगर। एक परिवार भोपाल से सिरसागंज शादी समारोह में शनिवार रात जा रहा था। रास्ता भटकने पर उन्होंने गूगल मैप का सहारा लिय। अंधेरे के बीच वह रास्ता भटककर जसवंतनगर होते हुए बलरई के ग्राम नगला विशुन और तिजौरा पहुंच गए। यहां तेज बारिश व अंधेरे में उनकी कार बंबा में गिर गई, जिसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि बलरई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को लोगों को क्रेन से सुरक्षित बाहर निकाला।
मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी धर्मेंद्र जादौन शनिवार को कार से परिवार समेत फिरोजाबाद के सिरसागंज एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर सफर के दौरान उन्होंने आगे के रास्ते के लिए गूगल मैप ऑन कर रखा था। डिजिटल मार्ग दर्शन के फेर में उनकी गाड़ी जसवंतनगर क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में मुड़ गई। शनिवार रात करीब नौ बजे मौसम खराब होने और मूसलाधार बारिश के कारण विजिबिलिटी बेहद कम थी। वह थाना बलरई क्षेत्र के ग्राम नगला विशुन और तिजौरा के बीच जैसे ही कार पहुंची। घने अंधेरे के कारण चालक को सड़क किनारे स्थित बंबा नजर नहीं आया। गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे पानी से भरे बंबा में पलट गई। गाड़ी गिरते ही चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण और राहगीर मौके की तरफ दौड़े और पुलिस को सूचना दी। हादसे में चालक धर्मेंद्र जादौन, उनकी पत्नी शीतल, पुत्री श्रेया, आजा जादौन और संध्या भटनागर को चोटें आईं। एसआई जसवंत सिंह, एसआई शेर सिंह, सिपाही आशू, विकास, रिक्रूट राजीव और दुर्गेश मौके पर पहुंचे। टॉर्च की रोशनी में पुलिस टीम ने बंबा में उतरकर सभी घायलों को सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त कार को बंबा से बाहर खिंचवाया। पुलिस ने रात में ही सिरसागंज में रहने वाले उनके रिश्तेदारों को सूचना दी, जिसके बाद पहुंचे परिजनों के साथ सभी घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया।