फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Goods worth lakhs were blown from three houses

तीन घरों से लाखों का माल उड़ाया

Mon, 11 Oct 2021 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs were blown from three houses
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के तीन गांवों में चोरों ने रविवार की रात को जमकर उत्पात मचाया। चोर तीन घरों से अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर नगदी व जेवर समेत करीब साढ़े पांच लाख रुपये का समान चोरी कर ले गए। दो पीड़ितों के बक्से सोमवार सुबह खेतों में पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस खानापूरी कर लौट गई।
विज्ञापन

जसवंतनगर थाना क्षेत्र में चोर दो दिन में अब तक पांच घरों को निशाना बना चुके हैं। जसवंतनगर के नगला विशुन गांव निवासी सवलेश सिंह डीजे साउंड का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह परिवार समेत घर में सो रहे थे।
विज्ञापन

तभी पीछे के रास्ते से चोर घर में घुस आए। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर चोर उसमें रखे 20 हजार रुपये नगद, छह सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, कान की छुमकी समेत करीब दो लाख रुपये का समान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह वह उठे तो कमरे की अलमारी खुली और जेवर व नगदी गायब थी। उधर, नगला भीखन गांव निवासी किसान अलमुद्दीन ने बताया कि वह परिजनों के साथ घर के कमरे में सो रहे थे।
तभी चोर छत से कमरे में घुस गए और अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़कर 30 हजार रूपये नगद, चार सोने की अंगूठी, पायलें, झुमकी, तोड़िया, बाली, तीन एंड्राइड मोबाइल चोरी कर ले गए। बताया कि इसके साथ ही बक्सा उठाकर जगन सिंह के खेत पर ले गए।
सोमवार को सुबह उठे तो घर में चोरी की जानकारी हुई। बक्सा गांव के जगन सिंह के खेत में पड़ा मिला। किसान के बेटे शमशाद का कहना है कि घर में यह पांचवीं बार चोरी हुई, लेकिन पुलिस आज तक किसी भी घटना का पर्दाफाश नहीं कर सकी है।
बताया कि इस चोर करीब दो लाख रुपये का समान ले गए है। तीसरी घटना भतौरा गांव निवासी दलबीर सिंह के घर पर घटी। उन्होंने बताया कि चोर घर के सामने से खुली जगह से अंदर घुसे। कमरे के पास रखी चाबी से ताला खोलकर वह उसके अंदर गए और वहां पर रखा बक्सा उठाकर अपने साथ ले गए।
बक्से में 10 हजार रुपये नगद, एक जोड़ी झुमकी, एक अंगूठी, चांदी के पांच बर्तन, तीन जोड़ी पायल, मंगलसूत्र समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का समान चोरी कर ले गए। सूचना पर थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह फोर्स संग तीनों गांव गए और जांच पड़ताल की। पीड़ितों व आसपास मौजूद ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की।

दो दिन में हुई पांच घरों में चोरियां
शनिवार रात को भी चोरों ने मलाजनी व हुलासी गांव में चोरी की घटना को अंजाम दिया था, लेकिन पुलिस अभी तक चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है। दो दिन में चोर पांच घरों को निशाना बना चुके हैं, जबकि पुलिस की कार्रवाई शून्य रही। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच कर चोरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed