फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Goods collided with cattle collided, halted 40 minutes

मवेशी टकराने से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी, 40 मिनट रुकी

Sun, 02 May 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Goods collided with cattle collided, halted 40 minutes
भरथना (इटावा)। रेलवे स्टेशन के पास रविवार को इटावा से कानपुर की तरफ जा रही मालगाड़ी से एक मवेशी टकरा गया। इसकी वजह से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। सूचना पर रेलवे की टीम मौके पर पहुंची। टीम के मरम्मत के बाद मालगाड़ी गतंव्य की ओर रवाना हो सकी। इस दौरान 40 मिनट तक गाड़ी खड़ी रही।
विज्ञापन

भरथना रेलवे स्टेशन के पास रविवार की सुबह आठ बजे इटावा से कानपुर की तरफ जा रही मालगाड़ी (संख्या जीएन 20) के इंजन से मवेशी टकराया गया। हादसे से इंजन से तीसरा वैगन गाड़ी से अलग हो गया। इससे इंजन व उसमें लगे दो वैगन कुछ दूरी तक आगे चले गए। ट्रेन के गार्ड ने चालक को सूचना दी। चालक ने गाड़ी को रोका।
विज्ञापन

इसके बाद रेलवे की टीम ने इंजन व दोनों वैगनों को जोड़कर ट्रेन को 8:45 बजे गंतव्य को रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक संजीव रेड्ड़ी ने बताया कि गाड़ी लगभग 40 मिनट खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed