फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   "Good education will grow the country '

‘शिक्षा अच्छी मिलेगी तो देश आगे बढ़ेगा’

Sat, 02 May 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 02 May 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
"Good education will grow the country '

प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने शनिवार को एचआरडी मंत्री डा. रामशंकर कठेरिया के गांव नगरिया सरावा में उनकी माता शांति देवी के नाम पर बालिका इंटर कालेज की आधारशिला रखी।

विज्ञापन


इसके बाद समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह राज्यपाल के नाते प्रदेश के 24 विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति भी हैं। विश्वविद्यालयों में शिक्षा का स्तर ठीक करना उनकी जिम्मेदारी भी है। जब शिक्षा अच्छी मिलेगी तो देश आगे बढ़ेगा। गांव में लड़कियों के स्कूल खुलने से शिक्षा उनके द्वार आ जाएगी। इसके लिए उनको कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेमौसम बारिश, अकाल और भूकंप से किसान परेशान हैं। यह वर्ष त्रासदी का वर्ष है। इससे निकलने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। वह केंद्र और राज्य सरकार के बीच सेतु का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों की शिक्षा पर उन्होंने कहा कि एक लड़की पूरे परिवार को शिक्षित करती हैं। ऐसे में शिक्षा की गुणवत्ता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह में गोल्ड और सिल्वर मेडल लेने वालों में छात्राओं की संख्या अधिक होती है। उन्होंने कहा कि एचआरडी मंत्री ने पुत्र के रूप में उल्लेखनीय कार्य किया है।

उन्होंने माता-पिता का ख्याल रखा। अपने गांव में शिक्षा के लिए स्कूल खोल रहे हैं जबकि यह निर्वाचन क्षेत्र उनका नहीं है। उन्होंने कहा कि पढ़ने वाली छात्राओं को सरकार साइकिल भी देती है।

देश में 700 विश्वविद्यालय हैं। इसके अलावा 35 हजार कालेज हैं लेकिन विश्व स्तर का कोई भी नहीं है इसीलिए यहां के छात्र-छात्राएं विदेशों में पढ़ने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश युवाओं का देश है। यह देश की पूंजी है। इस पूंजी को सही दिशा में लगाने की जरूरत है। अगर युवा भटके तो अपराध बढ़ेंगे।

मां की जयंती पर कराया शिलान्यास
एचआरडी मंत्री डा. राम शंकर ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि स्वर्गीय माता जी शांति देवी का आज जन्मदिन है। उनकी याद में बालिकाओं के लिए स्कूल बनवा रहे हैं। 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान, मजदूर और गरीब का विकास करना चाहते हैं। स्कूल के अभाव में बालिकाएं अशिक्षित रह जाती हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल के निर्माण के लिए तीस लोगों ने एक-एक कमरा बनवाने का वादा किया है।

उन्होंने उनका राज्यपाल से सम्मान भी कराया। राज्यपाल ने भी दानदाताओं की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि प्रधान ने जमीन कम पड़ने पर जमीन उपलब्ध कराने का वादा किया है। इस मौके आगरा, एटा, अलीगढ़ समेत अन्य जिलों के भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंचे। फतेहपुर के भाजपा विधायक विक्रम सिंह भी मौजूद रहे।

सम्मानित किया
राज्यपाल रामनाईक का हेलीपेड पर एचआरडी मंत्री रामशंकर कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, पूर्व विधायक केके राज और प्रधान अजब सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। इसके अलावा कार्यक्रम में मंत्री और उनकी पत्नी मृदुला कठेरिया ने प्रतीक चिह्न देकर राज्यपाल को सम्मानित किया।

डा. कठेरिया के टीचर लायक सिंह यादव, सोभरन प्रजापति, विजय कांत तिवारी का भी राज्यपाल रामनाईक ने स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के निर्माण के लिए तीस दानदाता खड़े हो गए हैं। उन्होंने मंत्री से कहा कि 2 मई 16 तक कालेज का निर्माण पूरा हो जाए। अगले साल इसी दिन वह स्कूल का लोकार्पण करने आएंगे।

कहा कि निर्माण भूकंपरोधी कराया जाए। बिल्डिंग सुंदर बने कि बाहर से लोग देखने आएं। राज्यपाल की अगवानी में डीएम डा. नितिन बंसल और एसएसपी डा. राकेश सिंह समेत पूरा प्रशासनिक और पुलिस अमला मुस्तैद रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता शारदा पांडेय ने की और संचालन विजय कांत तिवारी ने किया। 

सीएसए कुलपति की घोषणा जल्द
इटावा। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय में कार्यवाहक कुलपति की घोषणा जल्द की जाएगी।

उन्होंने कहा कि वहां के कुलपति मुन्ना सिंह को रिटायर हाईकोर्ट के जज की अध्यक्षता में बनी कमेटी की प्रारंभिक रिपोर्ट पर निलंबित किया गया है। वह शनिवार को ताखा तहसील के नगरिया सरावा में एचआरटी मंत्री रामशंकर कठेरिया के शांति देवी बालिका इंटर कालेज के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

गौरतलब है कि  सीएसए में टीचरों की नियुक्ति के मामले में भ्रष्टाचार का मुद्दा ‘अमर उजाला’ ने ही उठाया था। इस पर राज्यपाल ने रिटायर जज और दो कुलपतियों की एक कमेटी बनाई थी। इसकी रिपोर्ट पर शुक्रवार को राज्यपाल ने कुलपति मुन्ना सिंह को निलंबित कर दिया। इस मामले में उन्होंने कहा कि अभी यह प्रारंभिक जांच है।

आगे की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की जाएगी। उसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। नए कुलपति की नियुक्ति के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में इस पर फैसला हो जाएगा।  सीएसए में टीचरों की कमी पूरी करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह आगे देखा जाएगा।


प्रदेश की कानून व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी पूरी तरह प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। अभी इसे और दुरुस्त करने की जरूरत है। किसानों की फसल बर्बाद होने पर उनको उचित मुआवजा देने के सवाल पर राज्यपाल ने कहा कि मुआवजा तो केंद्र और राज्य सरकार दे रही हैं लेकिन सर्वे ठीक से होना चाहिए ताकि सभी किसानों को राहत मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed