{"_id":"5fd4f9d88ebc3e3d574404c7","slug":"golgappa-businessman-death-charged-with-murder-etawha-news-knp599533032","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलगप्पा कारोबारी की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलगप्पा कारोबारी की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
फोटो संख्या 17 मृतक रामौतार की फाइल फोटो
- फोटो : ETAWHA
इटावा। सदर कोतवाली क्षेत्र के पुल कहारन निवासी गोलगप्पा कारोबारी रामऔतार बतासे वाले की शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनके बाएं हाथ के अंगूठे पर लगी नीली स्याही से मामला उलझ गया है। परिजनों का कहना है कि जब वे सुबह उठे तो वह मृत मिले। कारोबारी की कोई संतान नहीं थी। उनका एक भतीजा बचपन से साथ रह रहा है। रिश्तेदारों का आरोप है कि भतीजे ने ही जायदाद हड़पने के लिए हत्या की है। वहीं भतीजे का कहना है कि चाचा को डायबिटीज थी। मौत स्वाभाविक है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से बात कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सदर कोतवाली अंतर्गत पुल कहारन क्षेत्र में रहने वाले रामऔतार बाथम (62) पुत्र स्व. गजाधर शनिवार सुबह घर की दूसरी मंजिल पर मृत मिले। संतान नहीं होने पर वह भतीजे राजेश बाथम पुत्र जगदीश के साथ सालों से रह रहे थे। रामऔतार के बड़े भाई की सूचना पुलिस पहुंची और परिजनों से जानकारी ली। इस दौरान वहां मौजूद मृतक की साली के पुत्र ने बेऔलाद वृद्ध की जायदाद हड़पने के लिए हत्या का आरोप लगाया। हालांकि भतीजे राजेश ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम की मांग की।
उसने प्रार्थना पत्र में बताया है कि शुक्रवार शाम को ऊपर की मंजिल पर मौजूद चाचा को पोती चाय देने गई थी तो चूहे उनके नाक-कान कुतर रहे थे। पास जाकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। राजेश ने बताया कि चाचा एक साल से बीमार व पैरों से कमजोर थे। वह उनकी दवा-खाना आदि का ध्यान रखता था। उसने बताया कि कुछ लोग चाचा की प्रॉपर्टी पर हक जताने के लिए उनकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं लेकिन जब चाची की मौत हुई तो कोई नहीं आया था। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।