फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Goat drowned in goat grazing

बकरी चराने गया बालक नहर में नहाते समय डूबा

Sat, 27 Jun 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Goat drowned in goat grazing
फोटो संख्या- 44 मो. आसिफ- कक्षा - 12- प्रतिशत -85.9 जनता इंटर कॉलेज बकेवर - फोटो : ETAWHA
मलेपुरा गांव का एक बालक शनिवार शाम पानी से लबालब नहर में नहाते समय डूब गया। आसपास के तैराक लड़कों से कराई गई खोजबीन में देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने बताया कि नहर विभाग से पानी रोकने को कहा है। करीब तीन घंटे बाद पानी कम हो पाएगा।
थाना क्षेत्र के मलेपुरा गांव निवासी भूमिहीन मजदूर करन सिंह का 11 साल का बड़ा बेटा मयंक शनिवार शाम करीब 4 बजे चंद्रपुरा और धर्मपुरा गांव के मध्य भोगनीपुर निचली गंग नहर के पास बकरियां चराने गया था। मयंक के साथ गांव के 4-5 हमउम्र दोस्त भी थे।
विज्ञापन

सभी बच्चे चढ़ी हुई नहर में नहाने चले गए। इसमें मयंक पानी के तेज बहाव में फंसकर डूब गया।
रोते चीखते उसके साथी गांव पहुंचे और मयंक के डूबने की जानकारी परिजनों को दी। बदहवाश हालत में मयंक के पिता करन सिंह आदि ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर लवेदी थानाध्यक्ष अमान सिंह भी पुलिस के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के आसपास गोताखोर न होने से पुलिस ने तैराक लड़कों के मयंक की खोजबीन कराई। लेकिन रात करीब 8 बजे तक उसका कोई पता नहीं चल पाया।
यहां पहुंचे भरथना तहसीलदार गजराज सिंह ने बताया कि नहर विभाग से पानी बंद रोकने को कहा है। करीब तीन घंटे बाद नहर में पानी कम होगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोताखोरों को भी बुलवाया गया है।

इन दिनों धान की नर्सरी डाली जा रही है। लिहाजा खेत में पानी की जरूरत पूरी करने के लिए 21 जून से नहर में पानी छोड़ा गया है।
इन दिनों नहर पानी से लबालब भरी चल रही है। इधर बेटे के नहर में डूबने से करन सिंह बेहाल रहे। उनके दो बेटों और एक बेटी में मयंक सबसे बड़ा है। उसके डूबने की खबर से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed