फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Give resources first, then download the app

पहले संसाधन दें तभी करेंगे एप डाउनलोड

Thu, 23 Jul 2020 07:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Give resources first, then download the app
फोटो संख्या 07 बीएसए अजय कुमार सिंह को ज्ञापन देते जूनियर हाइस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारी - फोटो : ETAWHA
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने कई प्रकार के एप डाउनलोड कराने की प्रक्रिया का विरोध किया है।
विज्ञापन

गुरुवार को संघ का कहना है कि सरकार पहले शिक्षकों को संसाधन उपलब्ध कराए उसके बाद ही एप डाउनलोड हो सकेंगे। शिक्षक संघ ने इसका विरोध करते हुए बेसिक शिक्षा मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन बीएसए को सौंपा ।
ज्ञापन में कहा गया है कि शिक्षक पूर्ण निष्ठा से काम कर रहे हैं और एप डाउनलोड करने के लिए भी तैयार हैं। इन एप को डाउनलोड करने के लिए एनड्रायड मोबाइल, सरकारी मोबाइल नंबर व नेट डाटा भी विभाग की ओर से उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

इसमें कहा गया है कि विभाग कार्रवाई का भय दिखाकर एप डाउनलोड करने के लिए दबाव बना रहा है। इसके साथ ही ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए बाध्य किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण भी तब तक संभव नहीं है जब तक शिक्षकों को यह संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

संसाधनों के अभाव में शिक्षक इसे स्वीकार नहीं करेंगे और गूगल मीट में शामिल नहीं होंगे। इस ज्ञापन में संसाधन उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई है।
ज्ञापन देने वालों में मंडल अध्यक्ष डॉ. मंजुल चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष संजय द्विवेदी, अहसान अहमद, राजीव धनगर शामिल रहे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed