फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Girl was shot in love affair, two arrested

युवती को गोली मारकर घायल करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

Tue, 28 Jul 2020 06:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Girl was shot in love affair, two arrested
फोटो संख्या 16 पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए अभियुक्त - फोटो : ETAWHA
थाना पुलिस ने सर्विलांस टीम के सहयोग से युवती को गोली मार कर फरार हुए बाइक सवार दो युवकों को फूफई पुल के पास से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

आरोपियों ने प्रेम प्रसंग के चलते गोली मारने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने इनके पास से एक बाइक व तमंचा बरामद किया है। वहीं अभी एक आरोपी फरार है।
कस्बा के लुधियात कथगवां मोहल्ला निवासी रोशनी (18) पुत्री सोवरन रविवार को मोहल्ले के बच्चों के साथ खेत पर बकरी चराने जा रही थी।
इसी बीच कथगवां रोड तिराहे पर बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने उसे गोली मार दी थी। इससे वह घायल हो गई थी।
युवती का इलाज सैफई पीजीआई में चल रहा है। मंगलवार को इकदिल थाना पुलिस ने सर्विलांस टीम के सहयोग से फूफई पुल के पास दो आरोपियों को पकड़ लिया।
पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में अपने नाम कौशल राजपूत उर्फ केके राज पुत्र स्व. लज्जाराम निवासी मोहल्ला लुधियात कस्बा इकदिल व गौरव राजपूत पुत्र महेशचंद्र निवासी मोहल्ला कुम्हरान कस्बा इकदिल बताया।

बताया कि उनका एक अन्य साथी विकास उर्फ पुचिया पुत्र माखन सिंह निवासी मोहल्ला लुधियात कस्बा इकदिल भी वारदात में शामिल था, जो अभी फरार है।
थानाध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि आरोपियों ने गोली मारने का मुख्य कारण प्रेम प्रसंग बताया है।
इनके पास से एक बाइक व एक तमंचा 315 बोर बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही फरार विकास उर्फ पुचिया को भी पकड़ लिया जाएगा।
इन अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम में थानाध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता, एसआई गीतम सिंह, एसआई नरेश सिंह, कांस्टेबल हतेश वर्मा, रवीश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed