{"_id":"605ccbd78ebc3ed94a21875e","slug":"girl-hanged-herself-to-death-etawha-news-knp6199041193","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र के कोठी शेरपुरा गांव में बुधवार रात एक युवती ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि शादी न होने की वजह से वह परेशान रहती थी। इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। बताया कि कद छोटा होने की वजह से उसकी शादी में अड़चनें आ रहीं थीं।
बकेवर के कोठी शेरपुर गांव निवासी राम बाबू हेड मास्टर के पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर वह पत्नी कमला, बेटी प्रतिभा, बेटे विजय, पंकज व दोनों बहुओं के साथ खेत में सरसों की फसल काट रहे थे। तभी प्रतिभा (26) बच्चों को लेकर खेत से घर चली गई।
बताया कि उसने बच्चों को कमरे में तेज आवाज में टीवी खोलकर बैठा दिया। इसी बीच उसने दूसरे कमरे में साड़ी से कुंडे के सहारे फांसी लगा ली। देर शाम खेत से घर लौटी बड़ी बहू पिंकी ने दरवाजा बंद देख उसे कई आवाजें लगाई।
विज्ञापन
कोई जवाब न मिलने पर खिड़की से अंदर झांका तो प्रतिभा का शव फंदे पर लटका देख वह चीख पड़ी। उसकी चीख सुन अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। बकेवर पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पिता ने बताया कि प्रतिभा ने विमला नर्सिंग कॉलेज से जीएनएम का कोर्स किया था। लॉकडाउन के बाद से वह घर में रह रही थी। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवती की लंबाई करीब चार फुट थी। इसके चलते उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। इससे परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली।