फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   girl dipped in Yamuna, baby's death in well

यमुना में बालिका तो कुआं में डूबा मासूम

Wed, 04 Feb 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 04 Feb 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन

लवेदी थाना क्षेत्र के सब्दलप़ुरा गांव के एक धार्मिक स्थल पर चल रही रामायण में शामिल होने गई बालिका (12) यमुना में डूब गई। वहीं नगला कले में गेंद उठाने के चक्कर में एक मासूम कुआं में गिर गया। दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन


सब्दलपुरा गांव के पास यमुना किनारे हमीरपुरा वाले बाबा के मंदिर पर डाकपाल ओमकार त्रिपाठी के द्वारा रामायण पाठ का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बकेवर की लोहियानगर निवासी विकास अग्निहोत्री की दोनों पुत्रियां साधना तथा सौम्या गई हुई थीं।
विज्ञापन


पास में बह रही यमुना में सौम्या ने नहाया। इसके बाद बालू का शिवलिंग बनाकर वहीं पर खेलने लगी। अचानक उसका पैर फिसल गया और यमु़ना के गहरे पानी मेें चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मगरमच्छ ने बालिका को निगल लिया है। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और खोजबीन की। बालिका की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों की भी मदद ली गई, लेकिन बालिका नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं थाना क्षेत्र के गांव नगला कले में गेंद निकालने के लिए कुआ में झांकने के दौरान एक ढाई साल के बच्चे की कुएं में डूब जाने से मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। नगला कले में गुरूप्रसाद के घर के  सामने कुछ बच्चे गेंद खेल रहे थे।


इसी दौरान बच्चों की गेंद पास के कुआं में गिर गई। गुरुप्रसाद का ढाई साल का बच्चा ईशू गेंद के लिए कुआं पर पहुंचा और झांकने लगा। इसी बीच उसका पैर फिसल जाने से वह कुआ में गिर गया। जानकारी हुई तो परिजन और ग्रामीण कुआं की ओर दौड़ पड़े। कुएं से बच्चे का शव ग्रामीणों ने बाहर निकाला। बच्चे की मौत से उसके घर में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed