{"_id":"68300247c5f1af55196e5759930c6c3a","slug":"getting-robbed-farmers-of-paddy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के धान की हो रही लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के धान की हो रही लूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 18 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान किसानों की समस्याओं व गन्ना किसानों की अनदेखी को लेकर बुधवार को
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में दिया।
जिलाधिकारी कार्यालय में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अमित भट्ट को दिए ज्ञापन में
कांग्रेसियों ने कहा कि धान किसानों को गल्ला मंडियों में खुलेआम लूटा जा
रहा है।
जनपद में 3,68000 क्विंटल के सापेक्ष मात्र 3000 क्विंटल धान की खरीद हो पाई है। जिले में खुले 49 क्रय केंद्र मात्र शो पीस बनकर रह गए हैं और धान की खरीद में किसानों की खुली लूट हो रही है। पार्टी नेताओं ने मांग की कि धान क्रय केंद्रों को प्रभावी रूप से सक्रिय किया जाए जिससे किसानों का धान लुटने से बच सके।
इसके साथ ही पार्टी नेताओं ने ज्ञापन में प्रदेश की गन्ना किसानों की समस्या को उठाते हुए कहा कि गन्ना किसानों के बकाए की धनराशि का अभी तक भुगतान नहीं किया जा रहा है। जनपद में दो स्थानों पर चीनी मिल की स्थापना के लिए कार्यवाही की जा चुकी है लेकिन इन चीनी मिलों का एक भी स्थान पर निर्माण शुरू नहीं हुआ है। इन चीनी मिलों की स्थापना का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए।
ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेसी नेताओं में जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव, सूरज सिंह यादव, फजल यूसुफ, सरवर अली, प्रेम किशोर द्विवेदी, शारदा शाक्य, मलखान सिंह, संजय दोहरे, सुशील कुमार, राधेश्याम, नासिर जलील, यश प्रताप भदौरिया, पल्लव दुबे, डा. कुमार वैभव आदि शामिल रहे।