{"_id":"62af6cce856d0c420a1f4a1b","slug":"gangster-shivkishore-s-property-will-be-confiscated-etawah-news-knp7032368192","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर शिवकिशोर की संपत्ति होगी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर शिवकिशोर की संपत्ति होगी जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकरनगर (इटावा)। गैंगस्टर के आरोपी शिव किशोर यादव की अवैध धन की अर्जित की गई चल और अचल संपत्ति कुर्क की जाएगी। डीएम ने इस संबंध में आदेश कर दिए हैं। संपत्ति शिव किशोर, उसकी मां, चकरनगर ब्लाक प्रमुख पत्नी और भाई के नाम है।
अवैध खनन में लगे वाहन सीज करने पर शिवकिशोर ने एसडीएम को धमकी दी थी। इस मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया था। इसके बाद शिव किशोर और उसके भाई बृज किशोर पर गैंगस्टर लगाया गया था। इस मामले में दोनों आरोपी जेल में बंद हैं। एसडीएम ने बताया कि पुलिस की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम अवनीश कुमार राय ने 14 जून को गैंगस्टर और उसके परिवार के लोगों की चल अचल संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए हैं।
2 करोड़ 55 लाख 84 हजार 515 रुपये अनुमानित चल अचल संपत्ति बृजकिशोर के नाम है। इसमें कृषि भूमि, ट्रक, लग्जरी कारें, बैंक अकाउंट में फिक्स डिपॉजिट शामिल हैं। गैंगस्टर की मां माया देवी की संपत्ति भी जब्त की जाएगी। गैंगस्टर की ब्लाक प्रमुख पत्नी सुनीता देवी के नाम पर वर्ष 2019 में जनवरी से जुलाई तक एक करोड़ 13 लाख 93 हजार की जमीन खरीदी गई है। ये जमीन भी भी जब्त की जाएगी। चकरनगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गैंगस्टर और परिवार के पास ने अवैध तरीके से कमाये धन से चार करोड़ 21 लाख 11 हजार 390 रुपये कीमत की संपत्ति अर्पित की है।