फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Gajanan sit with slogan Ganpati Bappa Morya

गणपति बप्पा मोरया के साथ गजानन विराजे

Thu, 17 Sep 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Thu, 17 Sep 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Gajanan sit with slogan Ganpati Bappa Morya
दस दिन तक चलने वाले श्रीगणेश महोत्सव की गुरुवार से शुरुआत हो गई। पूजा अर्चना के साथ गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष के बीच गजानन की प्रतिमा महोत्सव पंडालों में स्थापित की गईं। अब से हर रोज प्रथम पूज्य की पूजा अर्चना के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन


शहर के कालीबाड़ी मंदिर में मंदिर के महंत स्वामी शिवानंद महाराज के सानिध्य में पूजा अर्चना करके भगवान श्रीगणेश की पूर्ति स्थापना की गई। इसके साथ ही मंदिर में लगातार दस दिन तक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कथावाचक आचार्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक हर रोज भक्तों को कथा का रसपान कराएंगे।
विज्ञापन


प्रतिदिन सुबह सात बजे तथा शाम साढ़े  सात बजे आरती होगी। पक्का तालाब स्थित सांई मंदिर में पं शिवनाथ मिश्र ने हवन पूजन करके श्रीगणेश जी की मनमोहक प्रतिमा को स्थापित कराया। गणेश महोत्सव के बीच कन्या भ्रूण हत्या, स्वच्छता अभियान, आज का भारत आदि विषयों पर स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजन में संतोष पटेल, नमिता तिवारी, प्रकाशचंद्र जैन, गंगाराम कुशवाह, विजय भदौरिया, आकाश दीक्षित आदि उपस्थित रहे। त्रिमूर्ति सेवा समिति की ओर से वैदन टोला में चौदहवां श्रीगणेश महोत्सव का आयोजन हुआ। कलश यात्रा, पूजा अर्चना के बाद प्रथम पूज्य की मूर्ति स्थापित हुई।

यहां पर दोपहर 1.15 बजे से शाम 5.30 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। मूर्ति स्थापना पं. अंकुर तिवारी ने कराई, जबकि पूर्व चेयरमैन जसवंत सिंह वर्मा, बृजेंद्र सिंह, सौरभ वर्मा, नीलेंद्र सिंह, ऋषभ वर्मा आदि भक्त उपस्थित रहे। एसडी फील्ड स्थित शिव मंदिर में तृतीय गणेश महोत्सव की शुरुआत पूजा अर्चना के साथ हुई।


वहीं कटरा साहब खां चौक में भी राजेश कुमार दुबे, सतीश चंद्र दुबे आदि ने श्रीगणेश की मूर्ति स्थापना कर पूजा अर्चना की। इसके साथ ही जटपुरा, पुरबिया टोला, फ्रेंड्स कालोनी, करनपुरा स्थित आनंद मंदिर सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में दस दिन तक चलने वाला गणपति महोत्सव विधिवत शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed