फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   full of flowers in shobha yatra

Etawah News: शोभायात्रा में बाबा साहेब का किया गुणगान, समाज का करेंगे उत्थान

Sat, 15 Apr 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 15 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
full of flowers in shobha yatra
इटावा। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गई। इसमें लोगों ने उनका गुणगान किया और समाज के उत्थान के लिए काम करने की शपथ ली। यात्रा पुराना बस स्टैंड रोड पर मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा की।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर सेवा समिति अजीतनगर की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बुद्ध, बाबा साहेब, सम्राट अशोक, संत गाडगे, संत रविदास, संत कबीर, छत्रपति शाहूजी महाराज, झलकारी बाई, ज्योतिबाराव फुले की झांकियां शामिल रहीं। अध्यक्ष प्रेम कुमार दोहरे, उपाध्यक्ष सुनील दत्त, महामंत्री प्रांशु जाटव, जितेंद्र बघेला, जितेंद्र कठेरिया, राहुल, सोनू शामिल रहे।
विज्ञापन

शहर में विभिन्न स्थानों पर राजनीतिक दलों और सामाजिक संस्थाओं की ओर से कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन और संघर्ष पर विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपाइयों और कांग्रेसियों ने किए पुष्प अर्पित
इटावा। पार्टी कार्यालय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। इस दौरान जनपद प्रभारी सत्यपाल सिंह, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता, शिवाकांत चौधरी, उपाध्यक्ष हरनाथ सिंह कुशवाह, देवप्रताप भदौरिया आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन जिला मंत्री जितेंद्र गौड़ ने किया। कांग्रेस कार्यालय पर भी जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, कोमल सिंह कुशवाहा, अरुण यादव, कमला वर्मा, प्रशांत तिवारी, संजय तिवारी, वाचस्पति दुबे, करन सिंह राजपूत आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
यहां भी हुए आयोजन
कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में पूर्व विधायक सिद्धार्थ शंकर व महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एनके शर्मा ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर प्रो.एमपी सिंह, खंड विकास अधिकारी प्रतिमा शर्मा, एमएम आर्या, रविंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कांधनी में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया। गोष्ठी में बकेवर कॉलेज के प्राचार्य डॉ .राजेश त्रिपाठी, प्रधानाचार्य डॉ.निर्मल चंद्र बाजपेई, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ.पदमा त्रिपाठी ने विचार व्यक्त किए। संचालन प्रखर शुक्ला ने किया। पक्का तालाब चौराहा स्थित जिला विकलांग एसोसिएशन के कार्यालय पर पदाधिकारियों ने आंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार जाटव, मंत्री संतोष कुमार त्रिवेदी, संरक्षक ओम प्रकाश गुप्ता, नरेश प्रताप सिंह, जयप्रकाश तिवारी, व्यापारी नेता आलोक दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
सामाजिक संगठनों ने किया याद
इटावा। बुद्ध विहार स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर कौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास ने माल्यार्पण किया। इंसानी भाईचारा प्रेम सद्भाव समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आमीन, डॉ.धर्मेंद्र कुमार, शेखर यादव उपस्थित रहे। यासी नगर में किसान सभा के जिला मंत्री संतोष शाक्य, आशा रसोइया यूनियन के नेता अमर सिंह शाक्य मौजूद रहे। (संवाद)



केक काटकर शरबत बांटा
भरथना। मोहल्ला गिरधारीपुरा में आंबेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में जयंती मनाई गई। केक काटकर शरबत बांटा गया। समारोह में एसपी ग्रामीण सतपाल सिंह ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। सपा नेता अजय यादव गुल्लू, विपिन यादव, नीरज कुमार, मनोज गुप्ता मौजूद रहे। पुराना भरथना से शोभायात्रा निकाली गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed