{"_id":"608af03f8ebc3e8d2a116379","slug":"from-police-officers-to-soldiers-need-oxygen-etawha-news-knp626002365","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अफसरों से सिपाही तक को आक्सीजन की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अफसरों से सिपाही तक को आक्सीजन की जरूरत
विज्ञापन
इटावा। पुलिस विभाग को भी ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर दिए जाएंगे। जोन के सभी जिलों के लिए विभाग की ओर से इसकी व्यवस्था की जा रही है। शहर के एक व्यापारी को 11 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की आपूर्ति का आर्डर दिया गया है। जिले की पुलिस को एक ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मिलेगा।
एसएसपी डॉ.बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमित होने वाले पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ रही है। इसके मद्देनजर पुलिस लाइन में 11 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। जरूरत पड़ने पर बेड़ों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। एसएसपी ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए 11 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मंगाए गए हैं। एडीजी भानू भाष्कर व आईजी रेंज कानपुर मोहित अग्रवाल के निर्देश पर यह ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मंगाए जा रहे हैं। इन्हें एडीजी व आईजी को भेज दिया जाएगा।
वहां से कानपुर जोन के नौ जिलों को एक-एक ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर दिया जाएगा। एक-एक एडीजी व आईजी कार्यालय में पुलिस कर्मियों की मदद के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। माना जा रहा है कि जल्द ही ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर जोन के सभी जिलों के पुलिस कप्तानों तक पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
यह है ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर
हवा में लगभग 20 प्रतिशत ऑक्सीजन होती है। कंसन्ट्रेटर मशीन की मदद से इस ऑक्सीजन को लिया जाता है। साथ ही मरीज के बेड तक ले जाकर उसके ऑक्सीजन के घनत्व को बढ़ा दिया जाता है।