फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Frightened by the roar of leopards, villagers left to go to the ravine

तेंदुओं की दहाड़ से भयभीत ग्रामीणों ने बीहड़ जाना छोड़ा

Mon, 14 Mar 2022 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Frightened by the roar of leopards, villagers left to go to the ravine
चकरनगर। चंबल के बीहड़ों में इन दिनों तेंदुए खूब दहाड़ मार रहे हैं। लोगों का मानना है कि इनकी संख्या आधा सैकड़ा पहुंच गई है। तेंदुए के खौफ से ग्रामीण खासे परेशान हैं। उन्होंने बीहड़ की ओर जाना छोड़ दिया है। चरवाहों ने जानवरों और बकरियों को चराना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीण कन्हैया यादव, रमेश तिवारी ने बताया कि बकरियां चराने के लिए रोज जंगल में जाना पड़ता है। पिछले एक सप्ताह से शाम के समय तेंदुआ की दहाड़ खेरा मंदिर की तरफ सुनाई देती है। जिसके कारण लोगों ने उस तरफ बकरियां ले जाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

अपनी बकरियों को पुल के नीचे ही आसपास जंगल में सुरक्षित स्थान पर चराते हैं। यमुना नदी के किनारे खेतीबाड़ी करने वाले बेटी ठाकुर, कमल चौहान, होम सिंह ने बताया कि पिछले दिनों से तेंदुए दिन के समय भी मंदिर के निकट चहलकदमी करते देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात के समय तेंदुआ दहाड़े मारता है। जिसके चलते हम लोगों ने रात में खेतों की फसलों से रखवाली करना भी बंद कर दिया है। मोनू सिंह व सुरजीत सिंह ने बताया कि खाना पकाने के लिए लकड़ी लेने बीहड़ में शनिवार को गए थे। वहां तेंदुआ की दहाड़ सुनकर डर से भाग आए।
चंबल सेंच्युरी क्षेत्राधिकारी हरि किशोर शुक्ला ने बताया कि चिकनी टावर से भी तेंदुआ अपने शावकों को लेकर जंगल में निकल गया है। पिछले दिनों सर्चिंग के दौरान वह अपनी मौज में लौट कर नहीं आया है।

इस वक्त चंबल के बीहड़ों में आधा सैकड़ा से अधिक तेंदुए होने का अनुमान लगाया जा रहा है। नदियों के किनारे बीहड़ों में उनकी चहलकदमी बढ़ रही है। ग्रामीणों से अपील है कि वह संबंधित जंगलों में ना जाएं अपनी जान जोखिम में ना डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed