फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Freedom fighters chail Bihari died

आजादी के सिपाही छैल बिहारी नहीं रहे

Tue, 16 Jun 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 16 Jun 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
Freedom fighters chail Bihari died

आजादी की लड़ाई में बढ़ चढ़कर भाग लेने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी छैल बिहारी वर्मा का मंगलवार को निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। उन्होंने दोपहर के समय अपने आवास अकालगंज में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही उनके आवास पर शोक  संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगना शुरू हो गया।

विज्ञापन


प्रशासन के अधिकारियाें ने भी उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार क ो यमुनाघाट पर राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया जाएगा। छैल बिहारी वर्मा छात्र जीवन से ही आजादी के आंदोलन से जुड़ गए थे। 1942 के  भारत छोड़ो आंदोलन में भी उन्होंने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया था। ब्रिटिश सरकार ने उन्हें तीन माह 14 दिन की सजा सुनाई। आजादी के बाद उन्होंने 32 साल तक पोस्ट ऑफिस में नौकरी की। 92 वर्षीय श्री वर्मा पिछले एक माह से अस्वस्थ चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर को उनके निधन की खबर मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट ईश्वरचंद, एसडीएम सदर महेंद्र सिंह, तहसीलदार सदर ओपी पांडेय उनके निवास पर पहुंचे और शव को राष्ट्रीय ध्वज में लपेटा। पुष्पहार पहनाकर दो मिनट का मौन धारण कर शोक संवेदना प्रकट की।


वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार अंतिम संस्कार 17 जून को सुबह यमुना घाट पर किया जाएगा। श्री वर्मा के निधन पर चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू, कांग्रेस जिला अध्यक्ष उदयभान सिंह यादव आदि ने भी शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed