{"_id":"63ea9180e3413e4e0b01bbbf","slug":"fraud-officer-arrested-etawha-news-c-12-1-79187-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: फर्जी अधिकारी सहित पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: फर्जी अधिकारी सहित पांच गिरफ्तार
Tue, 14 Feb 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 14 Feb 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
इटावा। फर्जी आईआरएस बनकर गौतमबुद्घ नगर से रिवाल्वर का लाइसेंस बनवाने वाला और घर में घुसकर जान से धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके चार साथी भी पकड़े गए हैं। आरोपियों के पास से रिवाल्वर, कारतूस और कार बरामद हुई है।
12 फरवरी को शीला निवासी ग्राम जगसौरा ने थाना जसवंतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि जगसौरा के मनीष कुमार साथियों के साथ हथियारों लैस होकर घर में घुस आया था। उसने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की थी। 12 फरवरी की रात पुलिस टीम ने बलरई नहर पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान एक कार को रोकर। इसमें सवार पांच युवकों की तलाशी लेने पर रायफल, रिवाल्वर, 36 कारतूस बरामद हुए।
असलहों के लाइसेंस मांगने पर मनीष ने रिवाल्वर का लाइसेंस दिखाया, जो फर्जी निकला। मनीष ने बताया कि उसने फर्जी आईआरएस अधिकारी बनकर गौतमबुद्ध नगर से लाइसेंस बनवाया था। वह वर्ष 2020 में थाना सिविल लाइन इटावा से जेल जा चुका है। इसमें उसका पिस्टल का लाइसेंस निरस्त हो गया था। निरस्त पिस्टल के लाइसेंस में हेराफेरी करके उसने मुरैना मध्य प्रदेश से रिवाल्वर खरीदी थी। एसएसपी संजय कुमार ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन
मनीष के साथ पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम लव कुश निवासी रुकनपुरा, अंकित कुमार यादव निवासी रेल मंडी, राजवीर निवासी केसरी थाना नसीरपुर जनपद फिरोजाबाद और प्रवीन कुमार निवासी नगला लच्छी थाना जसवंतनगर बताए हैं।
हत्या का भी आरोपी है लवकुश
आरोपी लवकुश 2017 में रंजिश में ग्राम रुकनपुरा निवासी ज्ञानेंद्र उर्फ केंद्रपाल की गोली मारकर हत्या करने में मामले में भी आरोपी है। उस पर जसवंतनगर में आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर की धाराओं समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। प्रवीन भी आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर समेत कई धाराओं में नामजद है।