फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   fraud account on the name of ranger

Etawah Crime: सफारी रेंजर के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ठगी

Sat, 11 Mar 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 11 Mar 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
fraud account on the name of ranger
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
इटावा जिले में सफारी रेंजर के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर दो लोगों से ठगी कर ली गई। रेंजर ने सिविल लाइन पुलिस को जानकारी दी है। पुलिस जांच में जुटी है। सफारी पार्क के रेंजर अशोक कुमार निमेष के नाम से एक ठग ने फर्जी अकाउंट बना लिया। इस पर उनकी परिवार के साथ फोटो लगा दी।
विज्ञापन


रेंजर ने बताया कि गुरुवार को इस अकाउंट से उनके जानने वाले कई लोगों को संदेश भेजे गए। उनके भाई सोनू की पत्नी सुजाता को व्हाट्सएप मैसेज करके ठग ने पांच हजार रुपये मांगे। कहा कि बहुत जरूरत है। जल्द ही लौटा देंगे। इस पर उनके भाई की पत्नी ने ऑनलाइन तीन हजार रुपये भेज दिए। कहा कि अभी सिर्फ इतने ही हैं।
विज्ञापन


वहीं सफारी के ही कर्मचारी बनी सिंह को भी ठग ने निशाना बनाया। उसने भी ऑनलाइन 2500 रुपये भेज दिए। कुछ देर बाद सुजाता का फोन पत्नी के पास गया तो उन्होंने रुपये देने वाली बात बताई। इसके बाद ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कितने लोगों के साथ ठगी की गई है, इसकी जानकारी जांच होने के बाद ही पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed