{"_id":"61ed9bf4e68e7953ed7950ca","slug":"fracture-on-railway-track-freight-trains-affected-etawah-news-knp67692711","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर फ्रैक्चर, मालगाड़ियां प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर फ्रैक्चर, मालगाड़ियां प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर। दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन में फ्रैक्चर होने से कई मालगाड़ियां प्रभावित हुईं। बलरई व भदान रेलवे स्टेशन के मध्य डाउन लाइन के खंभा नंबर 1189-14 और 16 के बीच पेट्रोलिंग कर रही टीम ने फ्रैक्चर देख कर सूचना स्टेशन मास्टर को दी।
सूचना से अफसरों में हड़कंप मच गया। हालांकि, उस समय कोई महत्वपूर्ण ट्रेनें नहीं थीं, जिससे सिर्फ मालगाड़ियां ही प्रभावित हुईं। पीडब्ल्यूआई और एसएनटी टीम ने रेलवे लाइन में हुए करीब 30 एमएम के फ्रैक्चर को प्लेट लगाकर ठीक किया।
इस दौरान करीब 30 किलोमीटर कॉशन लगाया गया। कुछ मालगाड़ियों को पीछे के रेलवे स्टेशनों पर खड़ा करा दिया गया था। शाम करीब चार बजे फ्रैक्चर दुरुस्त होने के बाद यातायात सुचारु हुआ। इसके बाद रेल अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
बताया गया कि कोहरा व अधिक ठंड से रेलवे पटरियों में संकुचन होता है, जिससे पटरी चटक जाती है। पिछले महीने भी इसी तरह एक जगह फ्रैक्चर हुआ था, तब भी रेलवे यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा था।