फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Four people including father-in-law and son-in-law injured in a family dispute

Etawah News: पारिवारिक विवाद में मारपीट, ससुर, दामाद समेत चार घायल

Thu, 12 Mar 2026 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Four people including father-in-law and son-in-law injured in a family dispute
भरथना। थाना क्षेत्र के कंधेशी पचार गांव में बुधवार दोपहर पारिवारिक विवाद में दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों व लात-घूंसों से जमकर मारपीट हुई जिसमें ससुर, दामाद समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भरथना में भर्ती कराया।
विज्ञापन




कंधेशी निवासी राजवीर सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि बुधवार करीब 11 बजे गांव के एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर महिला के पिता ब्रजेश कुमार निवासी मक्खनपुर फिरोजाबाद उसके घर पहुंचे थे। इसी दौरान कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और करीब आधा दर्जन लोगों ने ब्रजेश कुमार के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित के अनुसार, रिश्तेदार के साथ मारपीट होती देख उनका भाई मनीष बीच-बचाव करने पहुंच गया।
विज्ञापन

इस पर आरोपितों ने एकराय होकर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से मनीष और ब्रजेश कुमार पर हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राजवीर सिंह ने बताया कि उनका हाल ही में ऑपरेशन हुआ है और वह घर पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान आरोपित घर के अंदर घुस आए और उनके सिर पर भी वार कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भरथना में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां प्राथमिक उपचार के बाद मनीष की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला के चचिया ससुर इंद्रेश कुमार का कहना है कि महिला ने करीब तीन माह पूर्व अपने जेवर अपनी बुआ को दे दिए थे, इसी बात को लेकर विवाद हुआ। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed