फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Four days will be difficult for bus passengers in Etawah

इटावा में बस यात्रियों के लिए चार दिन होंगे मुश्किल भरे

Sun, 10 Jul 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Four days will be difficult for bus passengers in Etawah
इटावा। सोमवार से गुरुवार तक चार दिन बस से यात्रा करने वालों के लिए मुश्किल भरे होने वाले हैं। इटावा और सैफई डिपो की 30 बसें मथुरा के गोवर्धन में 12 और 13 जुलाई को होने वाले मुडिय़ा मेले में 11 जुलाई की दोपहर को भेज दी जाएंगी। ये बसें 14 जुलाई को वहां से लौटेंगी।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण मुड़िया मेला दो साल बाद हो रहा है। इससे श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने की संभावना है। इसे देखते हुए इटावा रीजन के आठ डिपो से 150 बसें मेले में भेजी जा रहीं हैं। इटावा डिपो की 83 में 25 व सैफई डिपो की 20 में पांच बसें भी मेले में जाएंगी। इटावा से जाने वाले बसें में दिल्ली, कानपुर, आगरा, फर्रुखाबाद रूट की ज्यादा हैं। इससे इन रूटों के यात्रियों को दिक्कत होने की आशंका है।
विज्ञापन

आरएम बीपी अग्रवाल का कहना है मेले में जिन रूटों पर ज्यादा बसें हैं, वहीं से भेजी जा रही हैं। इन बसों के फेरे बढ़ाकर काम चलाया जाएगा। इटावा डिपो की बसें रेलवे स्टेशन मथुरा, जी चेक पोस्ट व सोंख चेक पोस्ट पहुंचेंगी। सैफई डिपो की बसें गोवर्धन बस स्टेशन पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
डिपो बसें
इटावा 25
सैफई 05
औरैया 25
बेवर 14
छिबरामऊ 08
फर्रुखाबाद 30
मैनपुरी 19
शिकोहाबाद 24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed