फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   four culprits of interdistrict thief gang arrested

अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के चार शातिर गिरफ्तार

Sat, 14 Aug 2021 06:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
four culprits of interdistrict thief gang arrested
इटावा। सैफई पुलिस और एसओजी ने शुक्रवार रात लोहिया पुल के पास से मुठभेड़ में अंतर जनपदीय चोर गिरोह के चार शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से फर्जी नंबर प्लेट लगीं तीन गाड़ियां और चोरी का रिफाइंड ऑयल व सरसों का तेल बरामद किया गया है। आरोपियों से तीन तमंचे व कारतूस बरामद किए जाने का दावा पुलिस ने किया है। एसएसपी ने गुडवर्क करने वाली टीम को 25 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

एसएसपी डा.बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि शुक्रवार देर रात एसओजी व सैफई पुलिस की टीम 15 अगस्त के मद्देनजर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम को पता चला कि दुकानों से परचून का सामान चुराने वाले गैंग के शातिर वाहनों से चोरी का माल लेकर बेचने के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

लोहिया पुल के पास पुलिस टीम ने शातिरों के वाहनों की घेराबंदी की, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग के बाद पुलिस टीम ने शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी के मुताबिक आरोपियों के पास से एक वैगन आर, टाटा नेक्सन व मारुति ईको गाड़ी मिली। फर्जी नंबर प्लेट लगाकर यह लोग चोरी का माल बेचने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी में गाड़ियों से 180 किलोग्राम सरसों का तेल व 15 टीन रिफाइंड ऑयल, तीन तमंचे, चाकू व मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए शातिर अलीगढ़, कासगंज, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, बदायूं, औरैया, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, आगरा, एटा समेत आसपास के जनपदों में चोरी व धोखाधड़ी से माल पार करने की घटनाओं को अंजाम देते थे।
फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र के पड़त गांव निवासी सुशील कुमार, बडेरा थानाक्षेत्र एटा के डुमरी गांव निवासी निलेश कुमार, सत्येंद्र कुमार, एटा के नगला मनी गांव निवासी आशीष कुमार।
आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में कई घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी दुकानों में चोरी के साथ ही दुकानदारों को झांसा देकर उनका माल उड़ा लेते थे। फिर ऊंचे दाम में सामान बेचते थे। आरोपियों ने इस साल 22 मई को थाना वैदपुरा क्षेत्र के नगला बरी चौराहा स्थित परचून की दुकान से लगभग

25000, 21 जून को फिरोजाबाद के कस्बा जसराना में दुकानदार से 60 हजार का परचून का सामान, 11 अगस्त को सैफई गांव में एक स्पेेलर मालिक से 350 किलोग्राम सरसों झांसा देकर पार करने जुर्म कबूल किया है। इसके अलावा 12 अगस्त को थाना इकदिल के चितभवन गांव में परचून की दुकान से लगभग 43 हजार का परचून का सामान धोखाधड़ी कर ले जाने की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed