{"_id":"6577f80cdaf107d91b035248","slug":"four-caught-25-gamblers-absconding-by-taking-advantage-of-darkness-etawha-news-c-216-1-etw1001-6325-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: चार पकड़े, अंधेरे का फायदा उठाकर 25 जुआरी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: चार पकड़े, अंधेरे का फायदा उठाकर 25 जुआरी फरार
Tue, 12 Dec 2023 11:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:35 AM IST
विज्ञापन
इटावा। जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर एसपी सिटी की स्पेशल टीम ने छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि 25 लोग पुलिस को देखकर मौका पाकर भाग गए। पुलिस ने मौके से एक कार, 14 बाइकें, 75 हजार रुपये व चार्जिंग बल्ब बरामद किए।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंड की मढ़ैया गांव के जंगलों में जुए का अड्डा चलने की सूचना मिल रही थी। सूचना मिलने के बाद भी थाना पुलिस जुए के अड्डे से जुआरियों को गिरफ्तार करने में नाकाम थी। जिसके बाद एसपी सिटी कपिल देव की टीम ने सादा कपड़ों में रविवार रात करीब 11 बजे अंड की मढ़ैया क्षेत्र के जंगल में जुए के अड्डे पर छापा मारकर चार लोगों गिरफ्तार कर लिया।
अंधेरे का फायदा उठाकर करीब 25 लोग मौका देखकर भाग गए। पकड़े गए जुआरियों ने अपने नाम सुमित कुमार निवासी अहेरीपुर थाना बकेवर, बृजेश कुमार निवासी निवाड़ी खुर्द थाना बकेवर, रोहित सिंह निवासी कामेत थाना बढ़पुरा व आशिफ निवासी कामेत थाना बढ़पुरा बताया। मौके से फिरोजाबाद जिले के नंबर की एक कार, 14 बाइकें, दो ताश की गड्डी, 75 हजार 150 रुपये व चार्जिंग बल्ब बरामद किए गए।
विज्ञापन
बरामद कार व बाइकों को सीज कर दिया गया। मौके से भागे कुछ जुआरी औरैया, मैनपुरी, फिरोजाबाद व मध्य प्रदेश के भिंड जिले के बताए जा रहे हैं। बरामद वाहनों से जुआरियों की तलाश की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि थाना स्तर से जिस कर्मचारी व अधिकारी ने जुए की सूचना मिलने के बाद भी लापरवाही बरती है, जांच के बाद उनपर कार्रवाई होगी।