फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Found 40 more positives and 81 also recovered

कुछ ठीकठाक रहा दिन, 40 मिले पॉजिटिव और 81 हुए ठीक

Sat, 19 Sep 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Found 40 more positives and 81 also recovered
जिले में शनिवार को 40 और नए लोग कोरोना पॉजिटिव मिलने के अलावा 81 लोग इस महामारी से ठीक भी हो गए। सितंबर महीने का यह पहला दिन है जब 50 से कम लोग पॉजिटिव मिले हैं जबकि सैंपल जांच की संख्या औसत से करीब डेढ़ गुना रही है।
विज्ञापन

पॉजिटिव मिले केस में 24 शहरी और 16 ग्रामीण क्षेत्र के हैं। जिले में हर रोज करीब डेढ़ हजार लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच हो रही है और एक सितंबर से लगातार 50 से सवा सौ के आसपास पॉजिटिव केस पाए जा रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार को महामारी का असर कुछ घटता नजर आया। सैंपलों की जांच औसत से अधिक 2304 हुई और 40 व्यक्ति ही संक्रमित पाए गए।
पिछले 18 दिनों में 1345 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जाहिर है कि हर रोज औसतन 50 से अधिक लोग इस महामारी के चपेट में आते रहे।
सैंपल प्रभारी डा. सुशील ने बताया कि शनिवार को पॉजिटिव केस की संख्या कम रही है, हालांकि अभी इसकी वजह साफ नहीं है। फिर भी मरीजों की संख्या कम होना अच्छी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी संदीप दीक्षित ने बताया कि शनिवार को 81 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं।
इनमें 73 मरीज होम आइसोलेट, तीन शहर के नारायण कॉलेज और पांच जिले से बाहर भर्ती रहे हैं। शहर में फ्रेंड्स कालोनी, न्यू कालोनी, ओमशांति कालोनी, यदुवंशनगर, बजरिया छैराहा, कटर टेकचंद, कटरा फतेह महमूद खां, अशोक नगर, विवेक बिहार कालोनी, विजयनगर आदि जगहों पर एक या दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
भरथना क्षेत्र में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की पत्नी सहित 3 महिलाओं की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। शनिवार को क्षेत्र के ग्राम रमायन में 35 वर्षीय महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। महिला के पति शुक्रवार को पॉजिटिव मिले थे।

नगर के मोहल्ला ब्रह्मनगर में दो महिलाओं की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित दीक्षित ने बताया कि तीनों पॉजिटिव लोगों को होम आइसोलेट किया गया है।
नगर पालिका परिषद की टीम ने संक्रमित लोगों के घरों व आसपास के एरिया को सैनिटाइज किया और बैरिकेडिंग करके आवाजाही प्रतिबंधित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed