फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   For the first time in eight blocks of the SP flag

पहली बार आठों ब्लाकों में सपा का परचम

Sun, 07 Feb 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 07 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
For the first time in eight blocks of the SP flag
सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के गृहजनपद के सभी आठ ब्लाकों में सपा ने पहली बार अपना परचम फहराया है। भाजपा एवं बसपा ने एक-एक सीट पर अपने उम्मीदवार खडे़ किए थे। लेकिन उन्हें मिले मतों की संख्या दो अंकों तक भी नहीं पहुंच सकी। कांग्रेस ने तो कहीं प्रत्याशी ही नहीं लड़ाया।
विज्ञापन


जिले में सपा के पांच ब्लाक प्रमुख पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। इनमें बसरेहर से डॉ. अजंट सिंह यादव, भरथना से हरिओम यादव, ताखा से उर्मिला कठेरिया, जसवंतनगर से अनुज यादव मोंटी एवं सैफई से मृदुला यादव शामिल हैं।
विज्ञापन


बाकी महेवा, चकरनगर एवं बढ़पुरा में एक से अधिक प्रत्याशी होेने पर मतदान कराया गया। महेवा एवं बढ़पुरा में सपा ने शानदार जीत हासिल की। महेवा में कुल 106 में 104 मत पडे़। सपा के प्रमोद यादव ने 97 मत पाकर 92 मतों से सबसे बड़ी जीत दर्ज की। वह इससे पहले भी ब्लाक प्रमुख थे। यहां उनका मुकाबला बसपा की रानी त्रिपाठी से था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानी को सिर्फ 5 मत ही मिल सके। दो मत निरस्त किए गए। बढ़पुरा में भी सपा की जीत बहुत बड़े अंतर से हुई। यहां सपा के मनोज दिवाकर का मुकाबला अपनी ही पार्टी के अनिल दिवाकर एवं भाजपा के रविशंकर जाटव से था। बढ़पुरा में कुल 74 में सभी मत पडे़।


सपा के मनोज दिवाकर को 61 मत मिले जबकि अनिल दिवाकर को 5 एवं रविशंकर को 6 मत मिले। दो मत निरस्त हो गए। चकरनगर में लाटरी सिस्टम के आधार पर घोषित चुनाव परिणाम सपा के पक्ष में रहा। यहां सपा की प्रभा देवी का मुकाबला अपने ही दल की बागी सुनीला यादव से था। दोनों को 21-21 मत मिले।

बाद में लाटरी सिस्टम के आधार पर सपा की प्रभा देवी को विजयी घोषित किया गया। चकरनगर में 44 में से 43 मत पडे़ थे। एक मत निरस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed