{"_id":"612fc8118ebc3e7a1211f503","slug":"for-demolished-buildings-cpmpensation-recd-etawah-news-knp6495944175","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त मकानों के लिए मिलेगी 6 लाख 63 हजार की सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त मकानों के लिए मिलेगी 6 लाख 63 हजार की सहायता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकरनगर। तहसील क्षेत्र के 14 गांवों में बाढ़ से क्षतिग्रस्त 259 मकानों के लिए 6 लाख 63 हजार 691 रुपये आर्थिक सहायता के तौर पर मिलेंगे। गांव का आंकलन राजस्व विभाग अभिलेखों में दर्ज करने में जुटा हुआ है।
तहसीलदार चकरनगर यदुवीर सिंह यादव ने बताया कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए मकानों का डाटा तैयार किया जा रहा है। 14 गांवों का डाटा तैयार हो चुका है। 25 प्रतिशत से अधिक नुकसान वाले मकानों को पात्रता सूची में रखा गया है। जिसके आधार पर 14 गांवों में 259 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। सत्यापन के बाद बाढ़ पीड़ितों को सूचीबद्ध करके आर्थिक सहायता स्वीकृत की जाएगी। अभी 17 अन्य गांवों का भी सर्वे होना बाकी है। मकानों में हुए नुकसान के हिसाब से पीड़ितों को यह राशि बांटी जाएगी।
करावली, खेड़ा अजब सिंह मजरा पथर्रा, भरेह, दिलीप नगर, चकरपुरा, अमदापुर, अचरौली, ललूपुरा, गौहानी, तेजपुरा, रनिया खरीटी, ककरैया, चौरेला।