फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Food is being given to infected lionesses due to drip

ड्रिप से दिया जा रहा है संक्रमित शेरनियों को भोजन

Sat, 08 May 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Food is being given to infected lionesses due to drip
इटावा। सफाई पार्क की दोनों संक्रमित शेरनियों को ड्रिप के जरिये भोजन दिया जा रहा है। दोनों शेरनियों ने 24 घंटे पहले खाना-पीना छोड़ दिया था। सफारी के जानवरों के इलाज के लिए कोई स्थायी चिकित्सक नहीं है। एकमात्र संविदा चिकित्सक भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अब जानवरों की सेहत एक संविदा चिकित्सक के भरोसे है।
विज्ञापन

इटावा सफारी पार्क में 18 शेर-शेरनियों के अलावा अन्य जानवर हैं। इनकी सेहत पर नजर रखने के लिए कोई स्थायी चिकित्सक नहीं है। दो चिकित्सक संविदा पर हैं। इसमें पिछले महीने आए डा. सर्वेश राय कोरोना संक्रमित हो गए हैं। डा आरपी वर्मा (सेवानिवृत्त) भी संविदा पर सेवाएं दे रहे हैं। अब उन्हें के जिम्मे सफारी के सभी जानवरों की सेहत है।
विज्ञापन

दो शेरनियों और एक डॉक्टर के संक्रमित होने के बाद सफारी में सतर्कता बढ़ा दी गई है। दोनों शेरनियों को आइसोलेट कर उपचार किया जा रहा है। 16 अन्य शेर शेरनियों को अलग रखा गया है। संक्रमित कर्मचारी भी आइसोलेशन में हैं। किसी भी गैर जरूरी व्यक्ति को जानवरों के पास जाने की इजाजत नहीं है। सफारी के वन क्षेत्राधिकारी विनीत कुमार सक्सेना ने बताया कि संक्रमित शेरनियों पर पूरी नजर रखी जा रही है। शनिवार को दोनों कुछ मूवमेंट करती दिखीं हैं लेकिन किसी ने भोजन लेना शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed