{"_id":"589caaee4f1c1b945237b62d","slug":"following-the-election-the-issue-of-becoming-a-ikdil","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में गरमाया इकदिल ब्लाक का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में गरमाया इकदिल ब्लाक का मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Thu, 09 Feb 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
सरिता भदौरिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करीब एक दशक से इकदिल टाउन एरिया को ब्लाक बनाने की मांग उठ रही है। अब जब चुनाव का समय है तो फिर से यह मुद्दा गरमाया हुआ है। क्षेत्र के लोग इस बात को लेकर सक्रिय हैं कि चुनाव में यह मुद्दा रखने पर प्रत्याशी अपना रुख स्पष्ट कर सकते हैं।
इकदिल ब्लाक के गठन की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में कई आंदोलन हो चुके हैं। सरकार को ज्ञापन भेजे जा चुके हैं। ब्लाक गठन की मांग को अंजाम तक पहुंचाने के लिए इकदिल मिशन के नाम से संस्था बनाई जा चुकी है। जिसके जरिये ग्राम प्रधानों व क्षेत्र की जनता को एकजुट की पहल की जा रही है।
लेकिन अभी तक ब्लाक के गठन का रास्ता साफ नहीं हो सका है। अब विधानसभा चुनाव सामने हैं तो फिर से क्षेत्र के लोगों ने कमर कस ली है। लोगों को यकीन है कि जब जिले में ताखा के रूप में नई तहसील बन सकती है, तो इकदिल ब्लाक क्यों नहीं। इकदिल क्षेत्र के लोग तय किए बैठे हैं कि इस बार चुनाव में ब्लाक का मुद्दा काफी प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
ब्लाक की मांग के लिए भरथना, महेवा व बढ़पुरा ब्लाकों के करीब ढाई लाख लोग जुड़े हैं। इकदिल मिशन संस्था के संयोजक दीपक राज समय-समय पर मांग को भी उठाते रहे हैं। संस्था के प्रयास से कई प्रधानों ने इकदिल को ब्लाक बनाने की हामी भी भर दी है। बढ़पुरा, महेवा, भरथना व बसरेहर ब्लाक के 75 गांवों की करीब ढाई लाख की आबादी को मिलाकर इकदिल ब्लाक बनाया जाना प्रस्तावित है।
उक्त गांवों की ब्लाक मुख्यालय से दूरी करीब 20-22 किमी के बीच है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इकदिल ब्लाक बन जाए तो काफी सहूलियत होगी। ब्लाक के गठन को लेकर इकदिल मिशन संस्था ने प्रधानों को राजी कर लिया है। इन ब्लाकों की कुल 48 ग्राम पंचायतों को इकदिल ब्लाक में शामिल करने का प्रस्ताव है। मगर अभी भी ब्लाक के गठन का रास्ता काफी दूर माना जा रहा है।
ब्लाक बनवाना होगी प्राथमिकता
हमारा मानना है कि इकदिल ब्लाक बनना चाहिए। अब जब सरकार बनेगी तो हमारी प्राथमिकता रहेगी कि हम मुख्यमंत्री से बात करके इकदिल ब्लाक की घोषणा करवाएं।- कुलदीप गुप्ता संटू, सदर सीट से सपा प्रत्याशी
ब्लाक गठन के पक्षधर हैं
विकास कार्य के लिए पार्टी हमेशा तैयार रहती है। हम ब्लाक गठन के पक्षधर हैं और क्षेत्र के जनता की मांग के साथ हैं। समस्याओं के निदान के लिए बसपा हमेशा तत्पर रहती है।-नरेंद्रनाथ चतुर्वेदी, सदर सीट से बसपा प्रत्याशी
जनता के साथ खड़े होंगे
यदि हम चुनाव जीतते हैं तो इकदिल क्षेत्र की समस्या किसी ने नहीं सुनी तो वह जनता के साथ खड़े दिखेंगे। ब्लाक बनना चाहिए। क्षेत्र की जनता के लिए मौजूदा ब्लाक दूर पड़ता है। -आशीष राजपूत, सदर सीट से लोकदल प्रत्याशी
इकदिल ब्लाक का गठन हो
इकदिल ब्लाक के गठन की मांग सही है। भाजपा इकदिल क्षेत्र की जनता के साथ है। प्रदेश में पार्टी की सरकार होगी तो जिसमें इस मांग को पूरा कराने का पूरा प्रयास करेंगी। -सरिता भदौरिया, सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी