फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   fog make break on buses speed

Etawah News: कोहरा ने लगाया 11 बसों की रफ्तार पर ब्रेक

Wed, 21 Dec 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
fog make break on buses speed
इटावा। कोहरे का दौर शुरू होते ही रोडवेज बस में सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। मंगलवार को घने कोहरे की वजह से इटावा बस अड्डे पर रात 12 बजे अन्य स्थानों से आईं 11 बसों को चार घंटे रुकना पड़ा।
विज्ञापन

एआरएम डीएम सक्सेना ने बताया कि ज्यादातर बसें आगरा- दिल्ली मार्ग चलने वाली हैं। इटावा, बरेली, कानपुर, महोबा, उरई डिपो समेत 11 बसें शामिल हैं, जिन्हें रात 12 बजे रोका गया। बुधवार सुबह मौसम साफ होने पर बसों को रवाना किया गया।
विज्ञापन

बताया कि बस अड्डे पर महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग रैन बसेरे की व्यवस्था की जा रही है। अलाव भी जलवाएंगे। यात्रियों की सुरक्षा के अलावा बस अड्डे पर सफाई का भी ध्यान रखा जा रहा है। यात्रियों को खान पान की समस्या न हो इसे देखते हुए 24 घंटे दुकानें खुली रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन बुकिंग एक माह के लिए बंद
क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि कोहरे वजह से करीब एक महीना बसों की ऑनलाइन बुकिंग बंद रहेगी। कोहरे में दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से बसें ढाबा, थाना, पेट्रोल पंप, टोल प्लाजा खड़ी होंगी। कोहरा कम होने के बाद ही रवाना होंगी। सभी क्षेत्रीय प्रबंधक रात आठ से 12 बजे तक बस अड्डे पर कैंप करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed