फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Five members of vehicle thief gang arrested

वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Sun, 08 May 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Five members of vehicle thief gang arrested
जसवंतनगर (इटावा)। पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइकें, एक तमंचा, दो कारतूस और एक चाकू बरामद किया हैं।
विज्ञापन

शनिवार की रात नगला कन्हई के पास हाईवे पर अंडरब्रिज के पास एसआई नागेंद्र सिंह चौधरी, एसआई कपिल सिंह टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर आ रहे तीन लोगों को रोका तो भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से तमंचा, कारतूस, चाकू बरामद हुआ है।
विज्ञापन

थाने लाकर पूछताछ करने पर बदमाशों ने अपना सत्येंद्र यादव निवासी नगला कन्हई थाना जसवंतनगर, सनोज यादव निवासी सिंहपुर थाना करहल जनपद मैनपुरी, शोएब खान निवासी देवली थाना बरनाहल जिला मैनपुरी बताया। तीनों की निशादेही पर कचौरा मार्ग रेलवे पुल के नीचे थाना सिविल लाइन क्षेत्र से सचिन निवासी नगला निहाल थाना जसवंतनगर और अतुल निवासी नगला कन्हई थाना जसवंतनगर को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से अलग-अलग जगहों से चोरी की गई तीन बाइक, एक कटी बाइक के इंजन और कलपुर्जे बरामद किए है। पुलिस ने पांच आरोपियों पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed