{"_id":"5f11b1028ebc3e74a86cbdb6","slug":"five-lakh-rupees-withdrawn-from-bank-account-by-fraud-etawha-news-knp571656253","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी के करके बैंक खाते से निकाले पांच लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी के करके बैंक खाते से निकाले पांच लाख रुपये
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने बैंककर्मी की मिलीभगत से एक महिला के पांच लाख रुपये खाते से निकाल लिए। यह रकम पति की मौत पर किसान बीमा योजना के तहत सरकार से मिली थी। पीड़िता की गुहार पर कोर्ट के आदेश से पुलिस ने दोनों पर मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के कोठी कैस्त गांव निवासी निर्मला देवी पत्नी स्व. देवेंद्र सिंह ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था कि फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के तहत विजयनगर कालोनी स्थित स्टेट बैंक शाखा में उसका खाता है।
पति की मौत पर किसान बीमा योजना के तहत सरकार से पांच लाख रुपये मुआवजा मिला था। जसवंतनगर कस्बे के कटरा खूबचंद बीज की पट्टी निवासी चिराग पुत्र मखादूम ने उसे बताया कि उसने खुद पांच लाख रुपये उसके खाते में जमा कराए हैं।
विज्ञापन
इस तरह उसने यह रकम उसका अंगूठा निशान लगवाकर कई बार में खाते से निकाल ली। उसे जब यह पता चला कि रुपये सरकार ने दिया था तो आरोपी से अपनी रकम मांगी, लेकिन उसने रुपये देने से इनकार कर दिया।
निर्मला देवी ने इस मामले में बैंक कर्मी अंकुर शुक्ला पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। पुलिस ने चिराग व अंकुर शुक्ला के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।