फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Five killed in road accidents

सड़क हादसों में पांच की मौत

Tue, 23 Feb 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 23 Feb 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Five killed in road accidents
अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई।  इकदिल थाना क्षेत्र के हाईवे पर गांव सराय जलाल के पास रविवार देर रात ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। बाइकें डिवाइडर से टकरा गईं। एक बाइक पर सवार दो युवकों तथा दूसरी बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई। महिला का पति हेलमेट लगाए होने के कारण उसके सिर में चोट नहीं लगी। वह बच गया। इसी तरह चौबिया थाना क्षेत्र के इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग पर सोमवार को लोहिया पुल के पास एक ट्रक की टक्कर से बाइक से जा रहे दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस ने शवों को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


इटावा में ट्रैफिक पुलिस के पद पर तैनात सिपाही रामशंकर कुरील का पुत्र अखिलेश (28) निवासी पुलिस लाइन की रविवार को लखनऊ में ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा थी। शनिवार की शाम को अखिलेश किसी ट्रेन से लखनऊ के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन


लखनऊ में ही उसके मौसेरे भाई आकाश (26) निवासी गीतानगर रावतपुर कानपुर की भी परीक्षा थी। वह बाइक से परीक्षा देने लखनऊ गया था। परीक्षा देने के बाद दोनों लखनऊ में मिल गए और  इटावा के लिए बाइक से रवाना हुए। आकाश कानपुर अपने घर न जाकर अखिलेश को छोड़ने के लिए इटावा के लिए चला आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रविवार की रात लगभग 10 बजे जब उनकी बाइक इकदिल थाना क्षेत्र के हाईवे पर ग्राम सराय जलाल के पास पहुंची उसी समय दूसरी बाइक पर बृजेश कुमार निवासी लालपुरा कोतवाली इटावा पत्नी अनीता (35) के साथ अपनी ससुराल नवादा थाना अछल्दा से लौट रहा था।

दोनों बाइकों ने एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। एक साथ ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में दोनों बाइकें भिड़ गईं और डिवाइडर से टकरा गईं। जिसमें अखिलेश, आकाश व अनीता के सिर में गंभीर चोटें आई। अखिलेश व आकाश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनीता गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे में अनीता का पति बृजेश के हेलमेट लगाए होने के कारण सिर में चोट नहीं लगी। इससे वह बच गया। हालांकि उसे चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलने पर इकदिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घायल अनीता व बृजेश को जिला अस्पताल लाई। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने अनीता को मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों के शवाें का पोस्टमार्टम कराया।

चौबिया थाना क्षेत्र के इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग पर सोमवार को लोहिया पुल के पास एक ट्रक की टक्कर से बाइक से जा रहे दो युवकों की मौत हो गई। ट्रक चालक ने गाड़ी को भगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया।
इटावा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छिपैटी निवासी मोहनेश यादव (34) पड़ोसी रविंद्र (38) के साथ अपनी रिश्तेदारी में जाने के लिए सोमवार को दोपहर लगभग 12.30 बजे घर से निकला।


वह दोनों इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग पर लोहिया पुल के  पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मोहनेश यादव व रविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर चौबिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवकों के पास से मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवाें को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed