फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Five including brother in law go to jail for gang rape of a girl

Etawah News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म में जीजा समेत पांच गए जेल

Fri, 06 Oct 2023 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Five including brother in law go to jail for gang rape of a girl
बसरेहर (इटावा)। क्षेत्र के एक गांव के बाहर मंगलवार रात मंदिर के पीछे युवती की छोटी बहन के पति ने अपने चार साथियों के उसे शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बेसुध हालत में युवती को खेत में छोड़कर भाग गए। होश में आने पर देर रात युवती ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने देरी न करते हुए जीजा समेत पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


कानपुर देहात के सिकंदरा कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने जानकारी देते हुए बताया कि वह सोमवार को दोपहर तीन बजे बसरेहर क्षेत्र के एक गांव में अपनी छोटी बहन के घर आई थी। मंगलवार शाम को वह बहन के घर से अपने मायके चौबिया थाने क्षेत्र स्थित गांव जाने लगी। रास्ते में उसके जीजा मिले और उसे गांव के बाहर मंदिर के पीछे ले गए और उसे शराब पिलाकर मंदिर के पीछे खेतों में उससे चार साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि मंगलवार देर रात शराब के नशे में धुत थाने पहुंची युवती ने सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी दी। युवती ने अपने जीजा व चार साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद युवती का मेडिकल कराया गया। युवती के जीजा अखिलेश कुमार उसके चार साथी धारा सिंह, नरेंद्र, प्रदीप, वकील समेत पांचों को गिरफ्तार कर दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed