फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   first meeting then bulldozer

पहले बैठक , फिर चलेगा बुलडोजर

Mon, 09 Feb 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 09 Feb 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन

प्रशासन और नगर पालिका ने शहर के विभिन्न मार्गों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए अभियान चलाने की रूपरेखा तैयार कर ली है। सबसे पहले राय जानने के लिए व्यापारियों तथा सभासदों की एक बैठक 9 फरवरी को दोपहर दो बजे नगर पालिका सभागार में बुलाई गई है।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह करेंगे। बैठक के बाद किसी भी दिन महाबली गरजना शुरू हो जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रशासन इस बार अतिक्रमण को लेकर कड़े कदम उठाएगा। शहर में अधिकांश मार्गों पर अतिक्रमण से लोगों को आवागमन में परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


आधा दर्जन से अधिक चौराहों पर तो दिन के समय कई बार जाम लग जाता है। प्रमुख मार्गों पर स्थानीय दुकानदारों ने पांच-पंाच फीट तक अतिक्रमण कर रखा है। इसके बाद इतना ही स्थान दुकान के सामने खड़ी होने वाली बाइक घेर लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ ठेला वालों के खड़े हो जाने के बाद वाहनाें का निकल पाना मुश्किल हो जाता है। नगर पालिका चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, बस स्टैंड तिराहा, काजी पेट्रोल पंप के सामने, रामगंज चौराहा, तहसील चौराहा, नया शहर चौराहा, भरथना चौराहा, पक्काबाग तिराहा पर दिन भर जाम लगा रहता है।

कई बार तो एंबुलेंस तथा अधिकारियों की गाड़ियां जाम में फंस जाती हैं। इन स्थानों पर ट्रैफिक को कंट्रोल रखने के लिए पुलिस और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया जाता है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकल पा रहा है। नौ माह के भीतर पालिका तथा  प्रशासन के द्वारा चार बार अभियान चलाया जा चुका है, लेकिन अफसरों के पीठ फेरते ही हालात जैसे के तैसे हो जाते हैं।

जिलाधिकारी के निर्देश पर इस बार फुलप्रूफ तरीके  से अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। अतिक्रमण अभियान चलाने से पहले पालिका सभागार में बैठक बुलाई गई है। बैठक में व्यापारियों, सभासदों की राय ली जाएगी। उनके सुझावों को अभियान में शामिल किया जाएगा।


इन सबके  बाद सड़कों पर अवैध अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इस बार दोबारा अतिक्रमण किए जाने पर जुर्माना या सामान जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed