{"_id":"1f30e99a3c25a6c99e8aeaccf66a1fd4","slug":"first-intoxicating-drink-then-pressed-throat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दबाया था गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दबाया था गला
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 25 Oct 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वंदना हत्याकांड की गुत्थी को बैदपुरा थाना पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने वंदना के कथित प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वंदना के मोबाइल की काल डिटेल के सहारे हत्यारों तक पहुंची पुलिस अभी पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सोमवार को इस हत्याकांड का पुलिस खुलासा करेगी।
वहीं सूत्रों ने बताया की हत्यारों ने पहले उसे नशीला कोल्ड ड्रिंक और समोसा खिलाया और फिर गला दबाकर मार डाला। वारदात को वैन के अंदर अंजाम दिया गया और शव को गांव के बाहर फेंक दिया गया। 10 अक्तूबर को ग्राम अधियापुर निवासी वंदना की हत्या कर शव को गांव के बाहर फेंक दिया गया था।
पुलिस ने शव को बरामद कर मामले की तफ्तीश शुरू की। प्रारंभिक पड़ताल के आधार पर पुलिस ने जब वंदना के मोबाइल काल डिटेल खंगाला तो उसमें हत्यारोपी पुलिस की नजरों में आ गया। जांच में पाया गया कि एक युवक वंदना से प्रेम करता था। वंदना उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी।
विज्ञापन
युवक ने उसे फोन करके 10 अक्तूबर को इटावा शहर के भरथना चौराहे पर बुलाया। चौराहे पर कथित प्रेमी अपने दो दोस्तों के साथ वैन में बैठा था। वंदना के आने पर कथित प्रेमी ने इसे वैन में बैठाया। उसके साथियों ने उसे समोसा और कोल्ड ड्रिंक दी। कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ था। जिसको पीते ही वह बेहोश हो गई।
इसके बाद युवक ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव अधियापुर के पास सड़क के किनारे फेंक दिया। थाना प्रभारी विकास राय ने बताया कि पुलिस ने हत्या की गुलझी सुलझा ली है। हत्या में शामिल सभी आरोपियों का पता चल गया है। अभी पूछतांछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि हत्या आरोपियों के नामों का खुलासा सोमवार को किया जाएगा।