{"_id":"de82ff2df5086ff10f306e1e029a49ed","slug":"first-day-20-candidates-have-filed-nomination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पहले दिन 20 प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 20 प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 07 Oct 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। जसवंत नगर व बढ़पुरा ब्लाक की जिला पंचायत सदस्य पद की सभी छह सीटों के लिए पहले दिन 20 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। इसमें जसवंत नगर से 9 और बढ़पुरा से 11 प्रत्याशी शामिल रहे।
पहले दिन बसपा के छह, सपा के तीन, कांग्रेस के दो और माकपा के एक प्रत्याशी ने पर्चा भरा। जसवंत नगर प्रथम ओबीसी सीट से प्रदीप शाक्य उर्फ बबलू, जसवंत नगर द्वितीय अनुसूचित जाति सीट से श्याम लाल उर्फ छुटई और जसवंत नगर तृतीय सामान्य महिला सीट से शीला यादव पत्नी राकेश यादव ने पर्चा दाखिल किया।
बसपा समर्थित प्रत्याशियों ने सभी छह सीटों से पर्चे दाखिल किए। इनमें जसवंत नगर प्रथम सीट से जितेंद्र यादव, जसवंत नगर द्वितीय से जवाहर लाल, जसवंत नगर तृतीय सीट से नीतू पत्नी श्याम सिंह ने और बढ़पुरा प्रथम सामान्य महिला सीट से पुष्पा देवी पत्नी महेंद्र सिंह, बढ़पुरा द्वितीय अनुसूचित जाति सीट से सतीश चंद्र जाटव और बढ़पुरा तृतीय ओबीसी महिला सीट से सुधाश्री ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष लाखन सिंह, वीरू भदौरिया आदि मौजूद रहे। बढ़पुरा प्रथम सीट से कांग्रेस समर्थित ऊषा देवी और बढ़पुरा द्वितीय सीट से कांग्रेस समर्थित ममता ने नामांकन किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव, प्रांतीय नेता सूरज सिंह यादव, धर्मराज वर्मा आदि मौजूद रहे।
माकपा समर्थित प्रत्याशी धर्मवीर ने जसवंत नगर प्रथम सीट से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान माकपा नेता मुकुट सिंह आदि मौजूद रहे। तीसरे चरण का नामांकन सात अक्तूबर को भी होगा।