फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   first beat father then committed suicide

पहले पिता को पीटा फिर खुदकुशी कर ली

Sun, 03 Oct 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
first beat father then committed suicide
लवेदी। बकेवर थाना क्षेत्र के लखना कस्बा में ठाकुरान मोहल्ला में रविवार सुबह भाजपा नेता पिता महेश वर्मा को घरेलू विवाद के चलते प्राइवेट स्कूल में शिक्षक बेटे श्रीकांत (28) ने पीट के घायल कर दिया।
विज्ञापन

पिता को जख्मी देख बेटे को शर्मिंदगी महसूस हुई और उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

लखना कस्बा के ठाकुरान मोहल्ला निवासी महेश वर्मा भाजपा नेता हैं। इनके बड़े बेटे श्रीकांत उर्फ विकल भरथना स्थित एक स्कूल में प्राइवेट शिक्षक थे। रविवार को महेश और उनके बेटे श्रीकांत व अंकित सोनी के बीच घरेलू मामले को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान श्रीकांत ने पिता की डंडे से पिटाई कर दी, जिससे महेश के सिर, हाथ व पैर में चोटें लगने से खून निकलने लगा। मारपीट से आहत होकर महेश घर के पास स्थित लखना पुलिस चौकी पर गए और बेटे श्रीकांत की शिकायत कर घर लौट आए।
पिता के शरीर से खून निकलने और पुलिस से शिकायत कर आने की बात पर उसे शर्मिंदगी हुई। श्रीकांत कमरे में गया और रखा सोने के आभूषण बनाने में प्रयोग होने वाला केमिकल पी लिया, जिससे उसकी हालत खराब होने लगी।
यह देखकर परिजन कमरे में गए और मोहल्ले वालों की मदद से लखना स्थित अस्पताल ले गए, हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल से श्रीकांत को सैफई पीजीआई रेफर किया गया, जहां पहुंचने से पहले ही श्रीकांत ने दम तोड़ दिया।
परिजन शव लेकर घर चले आए। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम की बात कही तो परिजनों ने मना कर दिया।

थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है, लेकिन परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। न ही वह शव का पोस्टमार्टम कराना चाहते थे। इसलिए पंचनामा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इसके बाद उन्होंने अंतिम संस्कार किया। तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed