फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   firojabad women deadbody found in minor

Etawah News: नहर में मिला फिरोजाबाद की महिला का शव

Thu, 16 Mar 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 16 Mar 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
firojabad women deadbody found in minor
जसवंतनगर (इटावा)। नगर से करीब सात किलोमीटर दूर भोगनीपुर नहर में बुधवार देर शाम महिला का शव बरामद हुआ। उसकी शिनाख्त फिरोजाबाद जनपद के नगला खंगार थाना क्षेत्र के कोरारी खेड़ा गांव निवासी आरती देवी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बुधवार शाम ग्रामीणों की सूचना पर क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर अतुल प्रधान और प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोलंकी ने मौके पर पहुंचकर नहर किनारे झाड़ियों में फंसे शव को निकलवाया। पता चला कि तीन दिन से फिरोजाबाद जिले की एक महिला को गोताखोर नहर में तलाश रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, फिरोजाबाद के नगला खंगर थाना क्षेत्र के कोरारी खेड़ा गांव निवासी आरती देवी पत्नी रामजस सक्सेना 12 मार्च दोपहर से घर से लापता हुईं थी। उनकी एक चप्पल गांव के पास भोगनीपुर नहर किनारे मिली थी। परिजनों की आशंका पर नगला खंगर पुलिस गोताखोरों की मदद से नहर में महिला की खोजबीन कर रही थी। महिला की शिनाख्त उसकी मौसिया सास रेनू देवी ने की है। परिजनों के आने के बाद उनसे भी शिनाख्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed