{"_id":"36e967f0eb40aebf0d56ccb50b7947d4","slug":"firing-between-supporters-of-candidates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच फायरिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sat, 31 Oct 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लवेदी थानाक्षेत्र के गांव धौरखा में शुक्रवार की रात दो बीडीसी
विज्ञापन
प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया
कि दोनों तरफ से फायरिंग के साथ पथराव होने लगा। पत्थरबाजी में एक किशोर
घायल हुआ। सूचना पर लवेदी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।
लवेदी थाना के ग्राम धौरखा में दो महिला बीडीसी प्रत्याशियों के पतियों और उनके समर्थकों में शुक्रवार की रात करीब नौ बजे कहासुनी हो गई। बताते हैं कि दोनों प्रत्यशियों के पति शराब पीकर कुछ ग्रामीणों से वोट नहीं देने की बात पर झगड़ रहे थे। इस पर दोनों के बीच कहासुनी के साथ गाली-गलौज होने लगी।
कुछ ही देर में दोनों तरफ से पथराव होने लगा। इसके बाद विवाद बढ़ता गया और दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। पत्थरबाजी में वहीं पड़ोस में अपने दरवाजे पर खड़ा होमगार्ड के पीसी दिनेश कुमार का 16 वर्षीय बेटा ललू सिर में पत्थर लगने से घायल हो गया। विवाद बढ़ता देखकर किसी ग्रामीण ने इसकी जानकारी सौ नंबर पर पुलिस को दी।
सूचना पर लवेदी थाना पुलिस तुरंत धौरखा पहुंची। पुलिस को देखकर पथराव कर रहे दोनों पक्ष के लोग भाग निकले। पुलिस ने गांव से दो लोगों को पकड़ा है। वहीं घायल किशोर के पिता दिनेश कुमार ने किसी के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं की है। थाना प्रभारी का कहना है कि आपस में मारपीट हुई है। फायरिंग नहीं हुई है। तहरीर आने पर रिपार्ट दर्ज की जाएगी।