फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fireworks factory owner arrested with fireworks

आतिशबाजी जखीरा के साथ पटाखा फैक्टरी मालिक गिरफ्तार

Fri, 22 May 2020 08:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Fireworks factory owner arrested with fireworks
फोटो संख्या 19 - फोटो : ETAWHA
पटाखा गोदाम से आतिशबाजी का जखीरा बरामद होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इस अवैध फैक्टरी के मालिक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि शहर के पचराहा स्थित अली कालोनी के एक मकान में अवैध रूप से पटाखा बनाने की सूचना पर बृहस्पतिवार को दबिश दी थी।
इसमें 1383 गत्ता डिब्बों में पैक फुलझड़ी के अलावा इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाला एक क्विंटल काला पाउडर, 50 किलो भूरा पाउडर व 25 किलो चमकीला पाउडर समेत पांच बोरा फुलझड़ी पैकिंग का सामान,
विज्ञापन

11 बोरी सफेद पन्नी, 39 बोरी रैपर, 130 बोरी बगैर पैक की हुई फुलझड़ी, 2685 खाली डिब्बे, पैकिंग मशीन, भगौना भरकर लेई और इंवर्टर, बैटरी, प्रिंटर, एलसीडी टीवी, बाइक आदि सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर इसी मोहल्ला के अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्टरी के मालिक अंसार पुत्र बसीरुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है। वह पटाखा बनाने से जुड़ी अनुमति संबंधी कागजात नहीं दिखा पाया।

उसने बताया कि वर्ष 1995 में पटाखा निर्माण का लाइसेंस बनवाया था। जिसका सिर्फ 2010 तक नवीनीकरण कराया। इस मामले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4/5 व आपदा प्रबंधन और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed