{"_id":"9c267dadc7495db0aeabb7292264aecd","slug":"fire-retardant-steps-that-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से बचाव के उपाय बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से बचाव के उपाय बताए
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायण कालेज साइंस एवं आर्ट्स में बुधवार को अग्निशमन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को आग से बचाव के उपाय बताए गए। साथ एक स्थान पर आग लगा कर आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया। साथ ही यह भी प्रशिक्षण दिया कि आग में फंसे लोगों को सुरक्षित कैसे निकाले।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी शिव दयाल शर्मा ने बच्चों के सामने कालेज के प्रांगण में लकड़ी के ढेर में आग लगवा दी। आग की लपटों के उठते ही घंटी बजाती हुई फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। आनन फानन में जवानों ने उतरकर पाइप निकाला और आग लगे स्थान पर पानी के पाइप से आग को शांत कर दिया।
उदाहरण के लिए एक छात्र जो पहली मंजिल पर था जवान सीढ़ी लगाकर अपने कंधों पर उठाकर उसे नीचे लेकर आए। इसके माध्यम से उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति अग्निकांड में फंस जाता है। उसे कैसे निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाते है।
विज्ञापन
श्री शर्मा ने बच्चों को आग कैसे लगती है, किन-किन लापरवाहियों से एक चिंगारी एक भीषण रूप ले लेती है विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि एक साधारण सी जागरूकता और प्रयत्न करके अपने और अपने समाज के महत्वपूर्ण जीवन का अंग बनिए ताकि जनजीवन और जन-सम्पत्ति की सुरक्षा हो।
इससे बचने के लिए अग्निशमन के महत्वपूर्ण यंत्र हमेशा उपलब्ध रहना चाहिए। कालेज के टैगोर ऑडिटोरियम में बच्चों को सीडी के माध्यम से आग के भीषण रूप को दिखाया। उससे बचने के लिए आधुनिक उपायों का इस्तेमाल भी दिखाया।
कॉलेज के मुख्य सलाहकार डॉ. श्रेता तिवारी जी ने बच्चों को हमेशा इसका सदुपयोग करते हुए जीवन में लापरवाही से बचने को कहा। प्रशिक्षण के दौरान सीसीए इंचार्ज प्रियंका तिवारी, सीनियर विंग इंचार्ज सुधीर पाठक, जूनियर विंग इंचार्ज भानु किशोर दुबे, प्राइमरी विंग इंचार्ज सुधा दीक्षित, राघवेन्द्र मिश्रा, सीमा मिश्रा एवं मो रजी, अनुज दीक्षित मौजूद रहे।