{"_id":"61cf4538e57ec942ed65161a","slug":"fire-in-vegetable-market-four-shops-ashes-etawah-news-knp672798860","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी में लगी आग, चार दुकानें राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडी में लगी आग, चार दुकानें राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। कस्बा लखना स्थित सब्जी मंडी में बीती रात आग लगने से सब्जी चार दुकानें जलकर राख हो गईं। आग लगने से दुकानदारों का करीब तीस हजार रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि दो साल पहले भी मंडी में आग लग चुकी है।
आग रात में लगभग साढ़े दस बजे लगी। दुकानदारों ने बाल्टियों से पानी डालकर खुद ही आग पर काबू पा लिया। सब्जी विक्रेता सचिन कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को देर रात पता चला कि मंडी में आग लग गयी है।
मंडी में पहुंचे तो मेरी ही दुकान के अंदर रखा बारदाना और सामान जलकर कर नष्ट हो गया। आग लगने से करीब पंद्रह हजार का नुकसान हो गया है। सब्जी विक्रेता मुन्नालाल ने बताया कि रात में पड़ोसी दुकानदार से सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है।
विज्ञापन
दुकान के अंदर रखे बोरे व बारदाना सहित अन्य सामान जल कर नष्ट हो गया। आगजनी से लगभग मुन्नालाल का दस हजार रुपये का नुकसान हो गया है। दो अन्य दुकानदारों का भी सामान जला है। मंडी के दुकानदारों ने बताया कि दुकानों में आग असामाजिक तत्वों ने लगाई है।
बताया कि दो साल पहले भी सब्जी मंडी में आग लग चुकी है। वह आग भी अराजक तत्वों ने लगाई थी, जिसका आज तक खुलासा नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष संतोष राठौर, महामंत्री दिलीप प्रधान एवं युवा नगर महामंत्री लकी किशोर पोरवाल, सब्जी मंडी अध्यक्ष आरिफ राइन ने मंडी पहुंचकर व्यापारियों से बात की।
लोगों को आश्वासन दिया कि वह पुलिस-प्रशासन से कहेंगे कि जो लोग भी इस आगजनी में शामिल हों उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
एक अन्य व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी ने भी सब्जी मंडी में दुकानों में लगी आग के मामले की प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की। उधर पुलिस का कहना है कि कारणों का अभी पता नहीं चला है। दुकानदारों की ओर से शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।