{"_id":"087719ec65f355e8d2ee644b9455adb8","slug":"fire-in-shop-loss-of-10-lac-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में आग से लाखों का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 03 Feb 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
भरथना के मोहल्ला श्रेष्ठनगर के पशु मेले में लगी दुकान में रविवार की रात आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। तब तक दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया। दुकान मालिक के मुताबिक आग में तीन लाख रुपये नकद सहित करीब दस लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
श्रेष्ठनगर मोहल्ले में श्रीशंकर पशु मेला बारहमासी बाजार है। यहां औरैया के अजीतमल के भीखेपुर निवासी राजकुमार मवेशियों से संबंधित सामान की दुकान किए हैं। रविवार की रात करीब पौने ग्यारह बजे अचानक दुकान से लपटें निकलने लगीं। थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन
पास में ही रह रहे दुकान मालिक व उनका बेटा अनूप सहित आसपास के दुकानदार दौड़ पड़े और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। जब तक उन्होंने आग पर काबू पाया तब तक दुकान पूरी तरह से खाक हो गई।
विज्ञापन
दुकानदार रामकुमार के अनुसार आग लगने से तीन लाख की नकदी, तीन कुंतल प्लास्टिक की रस्सी, दो बोरी रेशम, दो कुंतल सूत की रस्सी, दो कुंतल जूट, 30 घोड़ा की गद्दी, एक बोरी प्लास्टिक पाइप, दो बोरी रबड, तीन हजार घोड़ा के मोहरा आदि सहित करीब दस लाख का माल राख हो गया।
दुकानदार ने बताया कि वे 15-16 वर्षों से मेले में दुकान लगाते हैं। बीते दिवस उन्होंने मकनपुर पशु मेले से आकर यहां दुकान लगाई थी। आग शॉर्टसर्किट से लगने की आशंका जताई गई है। समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर तहसील प्रशासन का कोई नुमाइंदा नहीं पहुंचा था।