फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fire broke out in a moving car, the family saved their lives by getting out of it

Etawah News: चलती कार में लगी आग, परिवार ने उतकर बचाई जान

Tue, 12 Mar 2024 10:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:53 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a moving car, the family saved their lives by getting out of it
इटावा। आईटीआई चौराहे के पास सर्विस रोड पर कार में अचानक आग लग गई। कार सवार परिवार ने आनन-फानन उतरकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शहर के विकास कॉलोनी भाग दो निवासी सुशील कुमार सोमवार को भतीजे आदित्य को देखने सैफई मेडिकल कॉलेज गए थे। उनके साथ मां ऊषा देवी, भाई सुनील व भाभी निहारिका थीं। मेडिकल कॉलेज से लाैटने के दौरान फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के आईटीआई चौराहा की सर्विस रोड पर जैसे ही पहुंचे तभी कार के बोनट से धुंआ निकलने लगा। सुशील कार रोककर जब नीचे उतरे तो बोनट से आग की तेज लपटें उठने लगीं। आग लगते ही कार सवार परिवार बाहर आ गया, जिससे उनकी जान बच सकी। कार में लगी आग से इलाके में खलबली मच गई। हाईवे पर लोग रुककर अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। दमकल की टीम जब तक आग पर काबू पाती कार पूरी तरह से जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed