{"_id":"6117c7898ebc3ee03762e42f","slug":"fir-lodged-on-lineman-etawah-news-knp646180293","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत चोरी कराने पर लाइनमैन पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत चोरी कराने पर लाइनमैन पर एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। विद्युत विभाग ने शनिवार को दो संविदा कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की। इनमें एक एक लाइनमैन पर बिजली चोरी कराने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई। जबकि दूसरे को कार्य के लापरवाही बरतने पर हटाया गया।
एसडीओ द्वितीय लव कुमार वर्मा ने बताया कि शहर में 33 केवीए उपकेंद्र गुरुतेग बहादुर पर कार्यरत संविदा कर्मी लाइनमैन राधारमन अमर आशियाना होटल के नजदीक विद्युत पोल से नीचे केबिल उतार कर विद्युत चोरी करवा रहा था।
संविदा कर्मी के खिलाफ विभाग को राजस्व हानि पहुंचाने व बिजली चोरी करने के लिए प्रेरित करने के आरोप में थाना एंटी पावर थेफ्ट इकदिल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संविदा कर्मी लाइनमैन के खिलाफ स्थानीय लोगों के शिकायत करने और जांच करने पर शिकायत सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
इसी प्रकार 33 केवी उपकेंद्र कुनैरा के जेई योगेंद्र ने बताया उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मी लाइनमैन आदित्य यादव निवासी अधियापुर को कार्य में लापरवाही बरतने पर हटा दिया गया है। शनिवार की सुबह उपभोक्ता राहुल कुमार निवासी वैदपुरा के घर विद्युत मीटर लगना था।
लेकिन लाइनमैन खुद न जाकर उसने किसी दूसरे व्यक्ति अजीत को मीटर लगाने के लिए भेजा। मीटर लगाने के बाद अजीत ने उपभोक्ता से तीन सौ रुपये की मांग की। इसकी शिकायत पर विभागीय छवि धूमिल होने की वजह से आदित्य यादव को लाइनमैन के पद से हटा दिया गया है।