फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Find homes sparrow conservation artificial nest

गौरैया संरक्षण को घरों में लगाएं कृत्रिम नेस्ट

Fri, 26 Feb 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Fri, 26 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Find homes sparrow conservation artificial nest
प्राथमिक विद्यालय सब्दलपुर में गौरैया संरक्षण विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का कुल लब्बोलुआब यह रहा कि गौरैया विलुप्त होने की कगार पर है, इसे हर हाल में बचाना होगा। इसके लिए अभियान चलाकर लोगों को संरक्षण के लिए प्रेरित करना होगा।
विज्ञापन



साथ ही कृत्रिम नेस्ट बनाने व इस्तेमाल करने का तरीका बताया। साथ ही आह्वान किया कि हर घर में इसे लगाएं। इस दौरान विद्यालय परिसर में नेस्ट लगाया भी गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि घर के आंगन में फुदकने वाली गौरैया कभी अपनी प्यारी चहचहाहट से सबका मन मोह लेती थी।
विज्ञापन



 अब इनकी संख्या घटती जा रही है। सरकार इनके संरक्षण का अभियान चला रही हैं, हम सभी को इस अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना होगा। गोष्ठी में शिक्षक प्रतिनिधि संजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अब पक्के मकान बन रहे हैं,  छप्पर आदि समाप्त हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पेड़ों की अंधाधुंध कटान हो रही है। ऐसे में गौरैया अपना घोंसला कहां बनाएं। खुले में इनके अंडों एवं बच्चों को चील कौओं से खतरा होता है। यह चिड़िया घर में मौजूद कीड़ों मकोड़ों को खत्म करने में मदद करती है।


गोष्ठी में वन दरोगा बृजकिशोर यादव ने गौरैया को बचाने के लिए कृत्रिम नेस्ट बनाने के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि इस नेस्ट को दीवार या पेड़ों पर दो मीटर की ऊंचाई पर लगाकर पानी और खाने की व्यवस्था कर इन्हें बचाया जा सकता है।



 इस दौरान विद्यालय के परिसर में एक कृत्रिम नेस्ट लगाया गया। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी लखना रेंज वीके सिंह के अलावा विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशुतोष तिवारी, ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार व सर्वेश कुमार दोहरे के अलावा चंद्रमोहन, रामलखन, महेंद्र व आशुतोष तिवारी ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed