फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fight between two groups of transgenders over demanding Neg, FIR against eight

Etawah News: नेग मांगने को लेकर किन्नरों के दो पक्षों में मारपीट, आठ पर प्राथमिकी

Sun, 24 May 2026 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Fight between two groups of transgenders over demanding Neg, FIR against eight
नेग मांगने को लेकर किन्नरों के दो पक्षों में मारपीट, आठ पर प्राथमिकी
विज्ञापन

इटावा। ग्राम लुधपुरा में नेग मांगने को लेकर किन्नरों के दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट हो गई तथा जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने छह नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पिलखर थाना इकदिल निवासी नन्दनी पाण्डेय किन्नर ने थाना बसरेहर पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उसके चेले मिली किन्नर, मुस्कान किन्नर, तब्बू किन्नर, शालिनी किन्नर, आरिका किन्नर व पप्पू नट के साथ ग्राम लुधपुरा में नेग मांगने गए थे। इसी दौरान विपक्षी पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर पूजा किन्नर, बेला किन्नर, करन जाटव, विभू यादव, अभिषेक जाटव, अरुण जाटव, राघव तथा दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।थानाध्यक्ष बसरेहर सौरभ सिंह ने बताया का तहरीर के आधार पर आरोपी पूजा किन्नर एवं बेला रानी किन्नर को गिरफ्तार किया गया है । बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed