{"_id":"c95364209b4a29340aa5cd32fdb1c6fc","slug":"female-wrestlers-showed-stamina-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पहलवानों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पहलवानों ने दिखाया दमखम
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 29 Sep 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय ग्राम रीतौर में दो दिवसीय विशाल दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में मंगलवार को पुरुष पहलवानों के अलावा महिला पहलवानों ने भी दाव पेच दिखाए। दिल्ली के पहलवान प्रवीण सिंह तोमर ने प्रदीप कुमार सोनीपत हरियाणा को हराकर 21 हजार रुपये की इनामी झंडा कुश्ती जीती।
महिला पहलवानों ने भी अखाड़े में दमखम दिखाकर वाहवाही लूटी। झांसी की महिला पहलवान रेनू ने मेरठ की नेहा को हराकर कुश्ती जीती। फिरोजाबाद के होशियार पहलवान ने दिल्ली के मोनू पहलवान को हराया। दंगल के समापन अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा रवींद्र सिंह तोमर, पूर्व सपा प्रत्याशी विमल भदौरिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बंटी, भाजपा नेत्री सावित्री कठेरिया उपस्थित थे।