फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Female clerk charged by deputy CMO for obscenity

महिला लिपिक ने लगाया डिप्टी सीएमओ पर अश्लीलता का आरोप

Sat, 07 Oct 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sat, 07 Oct 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Female clerk charged by deputy CMO for obscenity
doctor

इटावा। सीएमओ कार्यालय में तैनात एक महिला लिपिक ने कार्यालय में तैनात डिप्टी सीएमओ पर उसके साथ अश्लील हरकत का विरोध करने पर उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला लिपिक ने इस सम्बंध में सीएमओ को शिकायती पत्र दिया है।

विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय में तैनात एक महिला लिपिक ने आरोप लगाया कि कार्यालय में तैनात डिप्टी सीएमओ अकसर उसके साथ अश्लील हरकतें करते रहते है। एक बार को तो उन्होंने उसे अपने कार्यालय में बुलाया और अश्लील हरकतें करते हुए उसका हाथ पकड़ लिया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे देख लेने की धमकी दी। महिला लिपिक का कहना है कि इसी बात को लेकर डिप्टी सीएमओ ने उसे कानपुर में ट्रेंनिग के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


ट्रेनिंग कर लौटी तो नौ सितंबर से फिर से ट्रेनिंग में उसका नाम भेज दिया। जबकि कार्यालय में अन्य महिला लिपिक कार्यरत हैं। जबकि उसकी तबीयत खराब है। उसका ग्वालियर में ऑपरेशन होना है। जब उसने दूसरे का ट्रेनिंगमें भेजने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि तुम्हें ही भेजेंगे। महिला लिपिक ने बताया कि इस संबंध में जब उसने सीएमओ से कहा तो उन्होने कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद भी डिप्टी सीएमओ ने उसके साथ अश्लील हरकतें की । इस सम्बंध में महिला लिपिक ने शुक्रवार को सीएमओ को डिप्टी सीएमओं के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। सीएमओ डॉ. राजीव यादव ने बताया कि महिला लिपिक ने प्रार्थनापत्र दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed